sushmita sen ex sister in law and actress Charu Asopa selling clothes online sparked speculation about her finances चारू असोपा ने छोड़ा मुंबई, सुष्मिता सेन के भाई से अलग होने के बाद अब कर रही हैं ये काम, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीsushmita sen ex sister in law and actress Charu Asopa selling clothes online sparked speculation about her finances

चारू असोपा ने छोड़ा मुंबई, सुष्मिता सेन के भाई से अलग होने के बाद अब कर रही हैं ये काम

  • सुष्मिता सेन का भाई राजीव सेन और चारू असोपा साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, शादी के चार साल बाद ही दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी है, जिआना।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 April 2025 07:08 PM
share Share
Follow Us on
चारू असोपा ने छोड़ा मुंबई, सुष्मिता सेन के भाई से अलग होने के बाद अब कर रही हैं ये काम

सुष्मिता सेन की एक्स भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चारू ऑनलाइन कपड़े बेचती नजर आ रही हैं। वह अपने दर्शकों को गुलाबी रंग का कॉटन बांधनी प्रिंट कुर्ते के बारे में बता रही हैं। चारू का वीडियो देख लोग दंग रह गए हैं। वे चारू की हिम्मत की दात दे रहे हैं।

लोगों के कमेंट

एक ने लिखा, “चारू बोल्ड, सुंदर और इंडिपेंडेंट हैं।” दूसरे ने लिखा, “चारू के साहस को सलाम।” तीसरे ने लिखा, “चारू ने पहले अपने पति के दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई। ये भी नहीं देखा कि वह सुष्मिता सेन का भाई है। फिर पैसे कमाने के लिए स्टोर खोला और अब ऑनलाइन कपड़े बेच रही हैं। रिस्पेक्ट!”

छोड़ा मुंबई

चारू ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है कि वह ऑनलाइन कपड़े बेच रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं वापस बीकानेर, राजस्थान चली गई हूं। मैंने अभी के लिए मुंबई छोड़ दिया है। मैं अपने पैरेंट्स के साथ रह रही हूं। ज़ियाना और मुझे यहां आए हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है।”

क्यों छोड़ा मुंबई?

चारू ने कहा, "मुंबई में रहना आसान नहीं है। पैसे लगते हैं। मेरे एक महीने का रहने का खर्च 1 लाख से 1.5 लाख था। इसके अलावा, जब मैं नैगांव (मुंबई) में शूट कर रही होती हूं तो मैं जियाना को नैनी के साथ अकेला नहीं छोड़ पाती हूं। घर वापस आना और अपना खुद का काम शुरू करना पूरी तरह से प्लान्ड था। मैं राजीव को भी अपने फैसले के बारे में बता दिया था।”

साल 2019 में हुई थी शादी

चारू असोपा की शादी सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से हुई थी। दोनों ने जून 2019 में शादी की और 2021 में अपने पहले बच्चे जियाना का स्वागत किया। सबकुछ ठीक चल रहा था और फिर अचानक दोनों ने 8 जून, 2023 को अलग होने का निर्णय लिया।

बेटी के लिए किया ये काम

हाल ही में इंटरव्यू के दौरान, चारू से पूछा गया था कि वह राजीव के साथ मिलकर जियाना को कैसे पाल रही हैं? हिंदुस्तान टाइम्स के सावाल का जवाब देते हुए चारू ने कहा था, “जब जियाना बड़ी हो जाएगी तब उसे ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि वह असमंजस में है क्योंकि उसके माता-पिता एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। मैं उसके लिए चीजों को मुश्किल नहीं बनाना चाहती। कभी-कभी, मेरे लिए चीजें मुश्किल हो जाती हैं, लेकिन मैं अपनी बेटी के लिए इतना तो कर ही सकती हूं।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।