तारक मेहता की 'बबीता जी' को ऑफर हुआ था सेलिब्रिटी मास्टरशेफ, क्यों किया रिजेक्ट?
- तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को सेलिब्रिटी मास्टर शेफ का ऑफर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने ये शो करने से मना कर दिया था। आइए जानते हैं क्यों।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को इस शो से घर-घर में पहचान मिली। वो तारक मेहता के साथ काफी सालों से जुड़ी हैं। अपने काम के साथ-साथ मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। मुनमुन दत्ता खासकर तारक मेहता के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस को सोनी टीवी के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का ऑफर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने सीरियल में काम करने से मना कर दिया।
मुनमुन ने क्यों रिजेक्ट किया सेलिब्रिटी मास्टरशेफ?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लिए अप्रोच किया था। हालांकि, अभी उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से उनके पास वक्त नहीं था इस वजह से उन्होंने शो को रिजेक्ट कर दिया था।
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के कौन हैं टॉप 5?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की बात करें तो शो को उसके टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। सोनी टीवी के रियिलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के टॉप 5 में राजीव अदातिया, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना और फैजू अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। बता दें, दीपिका कक्कड़ भी इस शो का हिस्सा थीं, लेकिन खराब तबीयत के चलते उन्होंने शो को बीच में छोड़ दिया था। शो को फराह खान होस्ट कर रही हैं।
मुनमुन दत्ता की बात करें तो उन्हें साल 2004 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो द खतरा शो और बिग बॉस 15 में चैलेंजर के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। सीरियल्स के साथ-साथ मुनमुन बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें मुंबई एक्सप्रेस (2005) और हॉलीडे (2006) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।