rj mahvash shares a video saying she like dusky and dark color men, users said yuzi bhai bhi sanwle hain आरजे महवश ने बताई लड़कों में अपनी पसंद, कहा-सांवले लड़के चाय में अदरक की तरह होते हैं, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडrj mahvash shares a video saying she like dusky and dark color men, users said yuzi bhai bhi sanwle hain

आरजे महवश ने बताई लड़कों में अपनी पसंद, कहा-सांवले लड़के चाय में अदरक की तरह होते हैं

आरजे महवश ने हाल में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सांवले लड़कों की खासियत बताती नजर आ रही हैं। महवश ने इस वीडियो में कहा कि सांवले लड़के चाय में अदरक हैं। आरजे के इस वीडियो को यूजर्स युजवेंद्र चहल के साथ जोड़कर देख रहे हैं।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानMon, 28 April 2025 07:51 AM
share Share
Follow Us on
आरजे महवश ने बताई लड़कों में अपनी पसंद, कहा-सांवले लड़के चाय में अदरक की तरह होते हैं

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर की खबर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई आरजे महवश ने हाल में एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने लड़कों को लेकर अपनी पसंद जाहिर की है। उन्होंने बताया है कि उन्हें गोरे नहीं बल्कि गहरे रंग के लड़के पसंद हैं। आरजे महवश के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके और युजवेंद्र चहल के रिश्ते को कन्फर्म समझ रहे हैं। ये वीडियो वायरल हो रहा है।

आरजे महवश को पसंद हैं सांवले लड़के

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कहती हैं, 'देखिए, गोरे लड़के भी प्यारे होते हैं, पर सांवलों में न वो चाय में अदरक वाली बात है कि अच्छी तो वो ऐसे भी लगती है, पर थोड़ा अदरक हो जाए न तो ओए होए होए। देखिए डस्की और डार्क आदमी समोसे में पनीर की तरह हैं। अगर आपको वो मिल गया है तो आप बहुत भाग्यशाली हैं।"

कहा-सादी दाल में तड़का हो तुम

आगे आरजे महवश कहती हैं, हमारी दादी की लैंग्वेज में उसे गेहुवें रंग वाले नमकीन चेहरे कहते हैं। दादी, अब मैं समझ गई आपको। अब मैं आपको समझ गई ब्रो, क्या है न हम हिंदुस्तानी लड़कियों को हमारी चाय और लड़कों का रंग थोड़ा गहरा ही पसंद होता है। प्लीज जाकर सांवलों लड़को को बता दो की ऑब्जेक्टीफाय नहीं कर रही पर सादी दाल में तड़का हो तुम।"

युजवेंद्र चहल ने लाइक किया वीडियो

आरजे महवश के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ उनके अफेयर की खबर को कन्फर्म समझ रहे हैं। एक युजर ने लिखा, 'युजी भाई भी डस्की है अपने', अन्य एक यूजर ने लिखा, 'तो रिश्ता पक्का समझें?'। इस वीडियो को युजवेंद्र चहल ने भी लाइक किया है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने अपने अफेयर की खबर पर चुप्पी साधी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।