Vivo यूजर्स की मौज: इन पुराने फोन को मिलेगा तगड़ा अपडेट, फोन चलने में आएगा ज्यादा मजा, देखें List Good news for Vivo phone users soon these old phones get Android 16 update check list that your phone is eligible or not, Gadgets Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Good news for Vivo phone users soon these old phones get Android 16 update check list that your phone is eligible or not

Vivo यूजर्स की मौज: इन पुराने फोन को मिलेगा तगड़ा अपडेट, फोन चलने में आएगा ज्यादा मजा, देखें List

Vivo फोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द वीवो के पुराने फोन्स नए होने वाले हैं क्योंकि जल्द इन फोन्स को Android 16 अपडेट मिलने वाला है। देखें आपका फोन इस लिस्ट में है या नहीं:

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 07:53 AM
share Share
Follow Us on
Vivo यूजर्स की मौज: इन पुराने फोन को मिलेगा तगड़ा अपडेट, फोन चलने में आएगा ज्यादा मजा, देखें List

Vivo अपने यूजर्स के लिए Android 16 अपडेट की तैयारी में हैं। Gizmochina की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Android 16 का स्टेबल वर्जन इस महीने Google Pixel डिवाइस पर रिलीज होने वाला है, और इसके कुछ हफ्तों बाद Vivo फोन्स पर भी रोलआउट शुरू होगा। हालांकि, Vivo ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह घोषणा नहीं की है कि कौन से डिवाइस Android 16 अपडेट के लिए पात्र होंगे। लेकिन Gizmochina ने Vivo की अपडेट पॉलिसी और कुछ अनुमानों के आधार पर एक लिस्ट तैयार की है। आइए, जानते हैं कि कौन से Vivo डिवाइस इस अपडेट को प्राप्त करेंगे।

Android 16 रोलआउट टाइमलाइन

Google Pixel डिवाइस पर Android 16 का स्टेबल वर्जन जून 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है। Vivo और iQOO डिवाइस पर यह अपडेट इसके कुछ हफ्तों बाद, यानी जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में रोलआउट हो सकता है। वीवो के इन फोन्स को मिलेगा एंड्रायड 16 अपडेट:

ये भी पढ़ें:FREE में ऐसे बदलें Aadhaar में अपना एड्रेस, घर बैठे हो जाएगा काम, 14 जून तक मौका

Vivo X series

Vivo X200

Vivo X200 Pro

Vivo X200 Ultra

Vivo X200 Pro mini

Vivo X200s

Vivo X100

Vivo X100 Pro

Vivo X100 Ultra

Vivo X100s

Vivo X100s Pro

Vivo X90

Vivo X90 Pro

Vivo X90 Pro+

Vivo X90s

Vivo V series

Vivo V50

Vivo V50e

Vivo V50 Lite (LTE/5G)

Vivo V40

Vivo V40e

Vivo V40 Lite

Vivo V40 SE

Vivo V40 Pro

Vivo V30

Vivo V30 Pro

Vivo V30e

Vivo V30 SE

Vivo V30 Lite 4G

Vivo T series

Vivo T4

Vivo T4x

Vivo T3

Vivo T3 Pro

Vivo T3 Ultra

Vivo T3x

Vivo T3 Lite

Vivo Y series

Vivo Y300

Vivo Y300 Plus

Vivo Y300 Pro

Vivo Y300 Pro+

Vivo Y300 GT

Vivo Y300t

Vivo Y300i

Vivo Y200 4G

Vivo Y200e

Vivo Y200 Pro

Vivo Y200+

Vivo Y200 GT

Vivo Y200i

Vivo Y200t

Vivo Y39

Vivo Y29 4G

Vivo Y29s

Vivo Y19

बता दें कि Vivo की प्रीमियम और नई डिवाइस को आमतौर पर लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट मिलता है। उदाहरण के लिए, X200 सीरीज़ को चार OS अपडेट्स का वादा किया गया है, जो पहले तीन तक सीमित था। Vivo की अपडेट पॉलिसी में कुछ कमी है खासकर Y-सीरीज जैसे बजट डिवाइस के लिए, जिससे यूजर्स को अपडेट की जानकारी के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना पड़ता है। अगर आप Android 16 का अनुभव लेना चाहते हैं, तो अपने डिवाइस की अपडेट पॉलिसी पर नजर रखें और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें।

ये भी पढ़ें:बड़ा झटका! Amazon से सामान खरीदना हुआ महंगा, अब हर ऑर्डर पर लगेगा ₹5 एक्स्ट्रा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।