OnePlus Nord 5 की परफॉर्मेंस का खुलासा, मिलेगा Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और Android 15
OnePlus Nord 5 अगले महीने आ रहा है और उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है जो मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स की तलाश कर रहे हैं। पावरफुल चिपसेट, बड़ी बैटरी, लेटेस्ट Android 15 सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग दमदार बनाते हैं।

टेक ब्रैंड OnePlus अपने अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन Nord 5 की लॉन्चिंग की तैयारियों में जुटा है। इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां अब सामने आ चुकी हैं। हाल ही में इसका इंडियन वेरिएंट Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है, जिससे फोन के प्रोसेसर, रैम, ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉर्मेंस स्कोर का खुलासा हुआ है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Geekbench पर OnePlus का जो डिवाइस टेस्ट किया गया है, उसका मॉडल नंबर CPH2707 है, जिसे OnePlus Nord 5 से जोड़ा जा रहा है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3.01GHz की टॉप क्लॉक स्पीड पर काम करता है। यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है जिसमें तीन कोर 2.02GHz, चार कोर 2.80GHz और एक कोर 3.01GHz पर क्लॉक किए गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन को 12GB रैम के साथ टेस्ट किया गया और यह Android 15 पर काम करता हुआ दिखा है। परफॉर्मेंस की बात करें तो डिवाइस ने Geekbench पर सिंगल-कोर में 1977 और मल्टी-कोर में 5090 स्कोर किया, जो इसकी हाई परफॉर्मेंस को दिखा है।
पावरफुल बैटरी के साथ आएगा फोन
OnePlus Nord 5 को पहले भी कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। इसका ग्लोबल वेरिएंट CPH2709, UAE की TDRA साइट पर लिस्ट हो चुका है। इसके अलावा GCF, IMDA और TUV Rheinland जैसे प्लेटफॉर्म पर भी यह पास हो चुका है। TUV लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6650mAh की बड़ी बैटरी होगी जो 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
जुलाई में हो सकता है फोन का लॉन्च
लीक्स के मुताबिक OnePlus Nord 5 को Nord CE 5 के साथ 8 जुलाई, 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। इंडियन और ग्लोबल वेरिएंट्स के लिए अलग-अलग मॉडल नंबर लीक हुए हैं, Nord 5 के लिए CPH2707 (इंडिया) और CPH2709 (ग्लोबल), जबकि Nord CE 5 के लिए CPH2717 (इंडिया) और CPH2719 (ग्लोबल) सामने आए हैं।
Ace 5 Ultra का रीब्रैंड हो सकता है फोन?
रिपोर्ट्स का दावा है कि भारत में लॉन्च होने वाला OnePlus Nord 5 असल में Ace 5 Ultra का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि चीन में लॉन्च हुए Ace 5 Ultra में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया गया है, जबकि इंडियन वर्जन में Snapdragon चिपसेट होने की बात कही गई है। ऐसा पहले भी कई कंपनियां कर चुकी हैं, जहां अलग-अलग मार्केट के लिए डिवाइसेज में अलग चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
ऐसे हैं Ace 5 Ultra के मुख्य फीचर्स
अगर Nord 5 के स्पेसिफिकेशंस Ace 5 Ultra से मिलते-जुलते हुए तो यूजर्स को 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits की पीक ब्राइटनेस के साथ मिल सकता है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6700mAh बैटरी मिल सकती है और बैक पैनल पर 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।