₹7000 से कम में आ रहा Redmi का Eye-Comfort डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी वाला धांसू फोन, 15 अप्रैल को लॉन्च Redmi A5 launch date confirm eye comfort display 5200mAh battery 120Hz smoothest display price under 7000 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Redmi A5 launch date confirm eye comfort display 5200mAh battery 120Hz smoothest display price under 7000 rupees

₹7000 से कम में आ रहा Redmi का Eye-Comfort डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी वाला धांसू फोन, 15 अप्रैल को लॉन्च

Redmi जल्द भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi A5 को लॉन्च करने वाला है। Redmi का यह अफोर्डेबल फोन 15 अप्रैल को दस्तक देगा। फोन में सेगमेंट की सबसे स्मूथ eye-कम्फर्ट डिस्प्ले और 5200mAh की बैटरी होगी।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 April 2025 04:11 PM
share Share
Follow Us on
₹7000 से कम में आ रहा Redmi का Eye-Comfort डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी वाला धांसू फोन, 15 अप्रैल को लॉन्च

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi जल्द भारत में एक नए बजट स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर रहा है। यह फोन Redmi A5 होगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट के जरिये Redmi A5 की इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म किया है। इसके साथ ही कंपनी की वेबसाइट mi.in पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी लाइव हो गया है। Redmi का अफोर्डेबल फोन Redmi A5 15 अप्रैल को दस्तक देगा। तो चलिए अब आपको इस अफोर्डेबल रेडमी फोन के फीचर्स, कलर वैरिएंट और कीमत की जानकारी दें:

Redmi A5 कलर वैरिएंट

रेडमी ए5 फोन भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसके पहले ही कंपनी की माइक्रोसाइट से खुलासा होता है कि यह रेडमी फोन Jaisalmer Gold, Pondicherry Blue और Just Black कलर में आएगा।

Redmi A5 लॉन्च डेट
ये भी पढ़ें:आ गए 43, 50, 55 इंच के तगड़े Smart TV, दमदार साउंड-डिस्प्ले से घर बनेगा थिएटर

Redmi A5 के फीचर्स

रेडमी के इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले है। यह फोन 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ सेगमेंट की सबसे स्मूथ eye-कम्फर्ट डिस्प्ले ऑफर करेगा। इस स्मार्टफोन के बैक में 32MP का मेन कैमरा और LED फ्लैश लाइट दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा।

Redmi A5 में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB LPDDR4X रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है। इस फोन की रैम को 4GB + 4GB यानी 8GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। रेडमी का यह सस्ता फोन 5,200mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इस फोन के बैक में USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा, जो 15W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Redmi A5 की कीमत संभावित

Redmi A5 को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। ग्लोबली फोन की कीमत 79 डॉलर यानी महज 6,700 रुपये रखी है। इसे एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। ऐसे में उम्मीद है कि भारत में भी फोन की कीमत 7000 रुपये के अंदर ही होगी।

ये भी पढ़ें:₹11,599 में खरीदें Oppo का Highest Selling फोन; ना टूटेगा, ना डूबेगा, ना फटेगा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।