NEET Result 2025 OUT on neet.nta.nic.in Mashesh Kumar AIR 1 Avika Aggarwal is female topper NEET UG Result 2025 OUT: नीट यूजी रिजल्ट जारी, महेश कुमार को रैंक -1, अविका फीमेल टॉपर, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET Result 2025 OUT on neet.nta.nic.in Mashesh Kumar AIR 1 Avika Aggarwal is female topper

NEET UG Result 2025 OUT: नीट यूजी रिजल्ट जारी, महेश कुमार को रैंक -1, अविका फीमेल टॉपर

neet.nta.nic.in , NEET Result 2025 OUT : नीट यूजी रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें महेश कुमार ने ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की है। नतीजे neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 June 2025 02:07 PM
share Share
Follow Us on
NEET UG Result 2025 OUT: नीट यूजी रिजल्ट जारी, महेश कुमार को रैंक -1, अविका फीमेल टॉपर

NEET.nta.nic.in , NEET Result 2025 OUT : नीट यूजी रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें महेश कुमार ने ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की है। नतीजे neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। नीट यूजी 2025 टॉपर लिस्ट में सबसे पहला नाम महेश अग्रवाल का है, उन्हें ऑल इंडिया में पहली रैंक मिली है। राजस्थान के रहने वाले महेश को 99.9999547 पर्सेंटाइल हासिल हुए हैं। महिलाओं में अविका अग्रावल टॉप पर हैं, उन्हें ऑल इंडिया रैं-5 हासिल हुई है। दिल्ली की रहने वाली अविका को 99.9996832 पर्सेंटाइल हासिल हुए हैं। आपको बता दें कि नीट यूजी में कुल 22 लाख, 9318 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, इसमें से 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट पास किया है। नीट यूजी पास करने वाले कुल उम्मीदवारों में से 514063 पुरुष उम्मीदवार, 722462 महिला उम्मीदवार और 6 थर्ड जेंडर से हैं। पहले चार रैंक पर छात्र और 5वें पर छात्रा है। टॉप-10 रैंक में दिल्ली के 3, गुजरता के 2 और महाराष्ट्र के 2 और एक राजस्थान, एमपी के स्टूडेंट्स हैं।

रैंक 1- महेश कुमार, 99.9999547 पर्सेंटाइल, राजस्थान

रैंक 2- उत्कर्ष अवधिया, 99.9999095 पर्सेंटाइल, मध्य प्रदेश

रैंक 3 - कृषंग जोशी, 99.9998189 पर्सेंटाइल, महाराष्ट्र

रैंक 4- मृणाल किशोर झा, 99.9998189 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 5- अविका अग्रवाल, 99.9996832 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 6- जेनिल विनोदभाई, भयानी, 99.9996832 पर्सेंटाइल, गुजरात

रैंक 7- केशव मित्तल, 99.9996832 पर्सेंटाइल, पंजाब

रैंक 8 - झा भव्य चिराग, 99.9996379 पर्सेंटाइल, गुजरात

रैंक 9- हर्ष केदावत, 99.9995474 पर्सेंटाइल, दिल्ली

रैंक 10- आरव अग्रवाल, 99.9995474 पर्सेंटाइल, महाराष्ट्र

इससे पहले एनटीए ने नीट यूजी की फाइनल आंसर-की जारी की। जिसमें 2 प्रश्नों के दो दो उत्तर दिए गए। जिन स्टूडेंट्स ने दोनों उत्तरों में किसी को भी मार्क किया होगा, उन्हें अंक मिल जाएंगे। पिछले साल NEET UG परीक्षा में कुल 13,349,40 छात्राएं, 9,98,205 छात्र और 17 थर्ड जेंडर थे। पिछले साल 13,15,853 छात्र NEET UG के लिए क्वालिफाई हुए थे।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।