WhatsApp लाया वॉइस मेसेज के लिए जरूरी फीचर, ऐप सेटिंग्स में मिला कमाल का ऑप्शन
वॉट्सऐप वॉइस मेसेजेस ट्रांसक्रिप्शन के लिए नया फीचर लाया है। इस फीचर की मदद से यूजर यह तय कर सकेंगे कि रिसीव हुआ वॉइस मेसेज ऑटोमैटिकली ट्रांसक्राइब हो या नहीं। अपडेट वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 25.12.10.70 में ऑफर किया जा रहा है।

वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर लाया है। यह फीचर वॉइस मेसेजेस ट्रांसक्रिप्शन के लिए है। इस फीचर की मदद से यूजर यह तय कर सकेंगे कि रिसीव हुआ वॉइस मेसेज ऑटोमैटिकली ट्रांसक्राइब हो या नहीं। वॉट्सऐप में आए इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo ने इस अपडेट को वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 25.12.10.70 में देखा है। साथ ही WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आपको बीटा टेस्टर्स के लिए वॉइस मेसेज ट्रांसक्रिप्ट्स को मैनेज करने वाला नया ऑप्शन दिखेगा।
वॉइस मेसेज को ट्रांसक्राइब करने के लिए तीन ऑप्शन
वॉइस मेसेज ट्रांसक्रिप्ट्स का ऑप्शन ऐप सेटिंग्स में मौजूद है। इसमें कंपनी वॉइस मेसेज को ट्रांसक्राइब करने के लिए तीन ऑप्शन- ऑटोमैटिकली, मैन्युअली और नेवर ऑफर कर रही है। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी एक को सेलेक्ट कर सकते हैं। इस फीचर के आने से यूजर यूजर को ऐप का और बेहतर कस्टमाइज एक्सपीरियंस मिलेगा। अब यूजर वॉइस मेसेज के लिए यह तय कर सकेंगे कि उन्हें हर वॉइस नोट को ऑटोमैटिकली ट्रांसक्राइब करना है या वे जरूरत पड़ने पर मैन्युअली सेलेक्टेड वॉइस मेसेज को ट्रांसक्राइब करना चाहते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iOS 16 के लिए आया वॉट्सऐप का नया फीचर
मैन्युअल मोड सेलेक्ट करने पर यूजर्स को वॉइस नोट के मेसेज बबल में एक नया बटन दिखेगा। इस बटन की मदद से यूजर जब चाहें वॉइस नोट के ट्रांसक्रिप्शन को जेनरेट कर सकते हैं। इस फीचर को यूजर जरूरत न होने पर डिसेबल भी कर सकते हैं। कंपनी इस फीचर को अभी iOS 16 में ऑफर कर रही है। वॉइस मेसेज ट्रांसक्रिप्शन में कंपनी ने यूजर्स की प्राइवेसी का भी ख्याल रखा है और इसीलिए वॉइस नोट्स को भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से प्रोटेक्ट किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार किसी भी वॉइस मेसेज को ट्रांसक्रिप्शन प्रोसेस के दौरान किसी बाहरी सर्वर पर नहीं भेजा जाता। यह प्रोसेस पूरी तरह ऐपल के ऑन-डिवाइस लैंग्वेज मॉडल्स पर बेस्ड है। कंपनी इस फीचर की अभी बीटा टेस्टिंग कर रही है। उम्मीद है कि आने वालो हफ्तों में इसके स्टेबल वर्जन को सबके लिए रिलीज किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।