Indian Stock Market Surges Sensex Rises 678 Points Amid Global Optimism मजबूत संकेतों से शेयर बाजार में तेजी लौटी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Stock Market Surges Sensex Rises 678 Points Amid Global Optimism

मजबूत संकेतों से शेयर बाजार में तेजी लौटी

मुंबई में आईटी और पेट्रोलियम शेयरों में खरीदारी के चलते शेयर बाजार में तेजी आई। सेंसेक्स 678 अंक बढ़कर 81,796.15 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 228 अंक चढ़कर 24,946.50 पर रहा। ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 June 2025 05:03 PM
share Share
Follow Us on
मजबूत संकेतों से शेयर बाजार में तेजी लौटी

मुंबई, एजेंसी। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच आईटी एवं पेट्रोलियम शेयरों में खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी लौट आई। मानक सूचकांक सेंसेक्स में करीब 678 अंक और निफ्टी में 228 अंक की बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 677.55 अंक उछलकर 81,796.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 747.22 अंक बढ़कर 81,865.82 अंक पर पहुंच गया था। निफ्टी 227.90 अंक चढ़कर 24,946.50 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही शेयर बाजारों में दो दिन के अंतराल के बाद तेजी लौट आई। ईरान-इजराइल संघर्ष छिड़ने से पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 1,396.54 अंक और निफ्टी 422.8 अंक गिर गया था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।