Ahmedabad plane crash was not just an accident, What else did AAP MP Sanjay Singh say अहमदाबाद विमान दुर्घटना केवल एक हादसा नहीं...; आप सांसद संजय सिंह ने और क्या कहा?, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsAhmedabad plane crash was not just an accident, What else did AAP MP Sanjay Singh say

अहमदाबाद विमान दुर्घटना केवल एक हादसा नहीं...; आप सांसद संजय सिंह ने और क्या कहा?

इस भयावह हादसे में यात्रियों के बुरी तरह झुलसकर मरने की खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है, उन्होंने कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना केवल एक हादसा नहीं है...

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 12 June 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
अहमदाबाद विमान दुर्घटना केवल एक हादसा नहीं...; आप सांसद संजय सिंह ने और क्या कहा?

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में आज गुरुवार को भयावह विमान हादसा हुआ। विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी, जिसमें पायलट और क्रू मेंबर समेत कुल 242 यात्री सवार थे। मगर विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में जा गिरा। इस भयावह हादसे में यात्रियों के बुरी तरह झुलसकर मरने की खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है, उन्होंने कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना केवल एक हादसा नहीं है...

सांसद संजय सिंह ने एक्स पर दुखद संदेश लिखा है, उन्होंने इस दुर्घटना को हादसा के साथ ही गहरी मानवीय त्रासदी करार दिया है। संजय सिंह ने लिखा- अहमदाबाद विमान दुर्घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक गहरी मानवीय त्रासदी है। इसमें न जाने कितने सपने अधूरे रह गए और कितनी ज़िंदगियाँ असमय थम गईं।

ये भी पढ़ें:अहमदाबाद प्लेन क्रैश: ब्लैक बॉक्स से खुलेंगे एक्सीडेंट के राज, क्या होता है यह?
ये भी पढ़ें:गुजराज प्लेन क्रैश: मैं अत्यंत दुख... क्या बोले एयर इंडिया के चेयरमेन

हृदय विदारक इस दुर्घटना ने देश को शोक की असीम पीड़ा में डुबो दिया है। हर खोई हुई जान के पीछे एक पूरा संसार उजड़ गया। इस असहनीय घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ पूर्ण संवेदना और एकजुटता के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को चिरशांति प्रदान करें और पीड़ित परिजनों को यह गहन दुःख सहने का संबल दे।

आपको बताते चलें कि इस हादसे को लेकर अहमदाबाद पुलिस ने दुखद आशंका जताते हुए कहा है कि सवार यात्रियों में से किसी का भी जिंदा बचना मुश्किल है। दुर्घटनाग्रस्त प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडा और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे। यह प्लेन मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के ऊपर गिरा, जिसके चलते मेडिकल इंटर्न और डॉक्टरों की जान जाने की भी खबर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।