gujarat bypolls fight on visavadar assembly seat likely to be a triangular contest गुजरात उपचुनाव में विसावदर सीट पर AAP-कांग्रेस के ऐलान से दिलचस्प हुई लड़ाई, क्या समीकरण?, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़gujarat bypolls fight on visavadar assembly seat likely to be a triangular contest

गुजरात उपचुनाव में विसावदर सीट पर AAP-कांग्रेस के ऐलान से दिलचस्प हुई लड़ाई, क्या समीकरण?

गुजरात में 19 जून को विसावदर विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबले के आसार हैं। आम आदमी पार्टी और उसकी INDIA ब्लॉक की सहयोगी कांग्रेस के ऐलान से सीट पर रोचक समीकरण बन रहे हैं।

Krishna Bihari Singh पीटीआई, अहमदाबादSun, 25 May 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
गुजरात उपचुनाव में विसावदर सीट पर AAP-कांग्रेस के ऐलान से दिलचस्प हुई लड़ाई, क्या समीकरण?

गुजरात में 19 जून को विसावदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वहीं उसकी INDIA ब्लॉक की सहयोगी कांग्रेस का कहना है कि वह उपचुनाव में अकेले ही उतरेगी। चुनाव आयोग की ओर से रविवार को जूनागढ़ और मेहसाणा जिलों में क्रमश: विसावदर और कादी विधानसभा सीटों पर चुनाव कराने के ऐलान के बाद कांग्रेस और भाजपा ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, दोनों ही सीटों पर उपचुनाव 19 जून को होंगे जबकि मतों की गिनती 23 जून को होगी। पर्चा भरने की अंतिम तारीख 2 जून है। फॉर्म की जांच 3 जून को होगी जबकि 5 जून तक नाम वापस लिया जा सकता है। आम आदमी पार्टी ने विसावदर सीट से गोपाल इटालिया को उतारने का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह गठबंधन नहीं करेगी और उपचुनाव में अकेले उतरेगी।

मेहसाणा में पत्रकारों से बात करते हुए गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि गुजरात की जनता भारतीय जनता पार्टी पर ही भरोसा जताएगी। आवाम कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी को नकार देगी। हम दोनों सीटों पर हजारों वोटों की बढ़त के साथ जीतने जा रहे हैं। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि उनकी पार्टी ने उपचुनावों की तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी।

कांग्रेस ने इन सीटों के लिए पर्यवेक्षकों के एक पैनल की घोषणा की है। जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली है। इस सीट से तत्कालीन आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित मेहसाणा की काड़ी सीट 4 फरवरी से भाजपा विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद खाली है। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के 161 जबकि कांग्रेस के 12 और आप के चार विधायक हैं। एक सीट सपा और दो निर्दलीय के पास है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।