Deadly fungus in US threatens lives as infection rates rise in seven states वायरस नहीं, फंगस खत्म कर देगा इंसानी जीवन! सच हो जाएगी भविष्यवाणी? US में सामने आए कई मामले, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Deadly fungus in US threatens lives as infection rates rise in seven states

वायरस नहीं, फंगस खत्म कर देगा इंसानी जीवन! सच हो जाएगी भविष्यवाणी? US में सामने आए कई मामले

दुनियाभर के वैज्ञानिक यह चेतावनी दे चुके हैं कि कुछ फंगस इंसानों के लिए बेहद घातक हो सकते हैं। अब ऐसा ही एक खतरनाक फंगस अमेरिका में तेजी से फैल रहा है। सात राज्यों में संक्रमण दर तेजी से बढ़ रहा है।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 June 2025 09:35 AM
share Share
Follow Us on
वायरस नहीं, फंगस खत्म कर देगा इंसानी जीवन! सच हो जाएगी भविष्यवाणी? US में सामने आए कई मामले

फंगस की प्रवृतियों को लेकर वैज्ञानिक पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक फंगस की कुछ प्रजातियां इंसानों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं। कुछ जानकर यह भविष्यवाणी भी कर चुके हैं कि फंगस पूरी इंसानी सभ्यता को ही खत्म करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में इस खबर ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। दरअसल अमेरिका में इन दिनों एक खतरनाक फंगस तेजी से फैल रहा है। सात राज्यों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं और अधिकारी इससे निपटने की कोशिशों में जुटे हैं।

इस फंगस का नाम एस्परगिलस फ्यूमिगेटस है। फंगस पूरे अमेरिका में तेजी से फैल रहा है और विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम गर्म होने के साथ-साथ स्थिति और भी बदतर हो सकती है। यह फंगस हवा के जरिए फैलता है और इससे बचना लगभग असंभव है। इसके कण इतने छोटे होते हैं कि यह सांस लेते ही इंसानी शरीर में घुस जाता है और उसके बाद यह इंसानी सेल को भी गला सकता है।

क्या है खतरा?

संपर्क में आते ही यह एस्परगिलोसिस नामक फेफड़ों के संक्रमण का कारण बन सकता है। कमजोर इम्युनिटी सिस्टम वाले लोगों में यह ऑर्गन फेलियर और अंत में मौत का कारण भी बन सकता है। कैंसर, अस्थमा या एचआईवी से पीड़ित लोगों में इसका जोखिम अधिक होता है। मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के एक वैज्ञानिक के मुताबिक यह फंगस अगले 50 सालों में बेहद घातक हो सकता है। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों की जान जोखिम में है।

अमेरिका में चिंता बढ़ी

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह फंगस अमेरिका के कुछ हिस्सों में फैल रहा है। फ्लोरिडा, लुइसियाना, टेक्सास, जॉर्जिया और कैलिफोर्निया जैसे गर्म राज्यों में संक्रमण तेज है। डेली मेल के मुताबिक न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन और लॉस एंजिल्स जैसे शहर भी अपनी बड़ी आबादी जोखिम में हैं। हालांकि डॉक्टरों के पास इससे संक्रमित होने वाले लोगों का सटीक डेटा उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें:टमाटर के बाद अब जहरीले हुए अंडे! अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक बैक्टीरिया
ये भी पढ़ें:टमाटर मत खाना… अमेरिकी सरकार क्यों दे रही लोगों को ऐसी सलाह, दुकानों से हटवाया

सावधानी बरतने की अपील

डॉक्टरों ने कमजोर इम्युनिटी सिस्टम वाले लोगों को मिट्टी और धूल से बचने की सलाह दी है। लोगों से धूल भरे इलाकों में मास्क पहनने और घरों को साफ रखने की अपील भी की जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तेजी से कार्रवाई करने और बेहतर दवाओं, त्वरित परीक्षणों और डॉक्टरों और नर्सों के लिए प्रशिक्षण बढ़ाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।