Pro India Canadian MP Chandra Arya faces threat from Khalistani security increased भारत समर्थक कनाडा सांसद चंद्र आर्य को खालिस्तानियों से खतरा, ट्रूडो सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Pro India Canadian MP Chandra Arya faces threat from Khalistani security increased

भारत समर्थक कनाडा सांसद चंद्र आर्य को खालिस्तानियों से खतरा, ट्रूडो सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

  • गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आर्य पर भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था। उसने कहा कि ऐसा लगता है कि सांसद आर्य को खालिस्तान चरमपंथ क्या है और क्या हो सकता है, इसका कोई प्रत्यक्ष अनुभव नहीं है।

Upendra Thapak भाषाMon, 14 Oct 2024 04:06 PM
share Share
Follow Us on
भारत समर्थक कनाडा सांसद चंद्र आर्य को खालिस्तानियों से खतरा, ट्रूडो सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य चंद्र आर्य को खालिस्तानियों से जान के खतरे के कारण फेडरल सुरक्षा कवर दिया गया है। आर्य को पहले से ही संसदीय सुरक्षा प्राप्त है लेकिन उनके खिलाफ खालिस्तानियों के लगातार बढ़ रहे प्रदर्शनों को देखते हुए यह कदम उठाया गया। आर्य अपने भारत समर्थक और खालिस्तानी विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं इसलिए खालिस्तानी समूहों द्वारा उनको निशाना बनाया जा रहा है। दरअसल,6 अक्टूबर को अल्बर्टो की राजधानी एडमोंटन में आर्य के कार्यक्रम के दौरान खालिस्तान समर्थक तत्त्वों ने विरोध प्रदर्शन किया था। एक और कार्यक्रम में भी खालिस्तानी अलगाववादी समूह एसएफजे ने आर्य को निशाना बनाने की कोशिश की थी, हालांकि आर्या उस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

आर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का मोर्चा खोलते हुए सिख फॉर जस्टिस के नेता आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आर्य पर भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था। उसने कहा कि ऐसा लगता है कि सांसद आर्य को खालिस्तान चरमपंथ क्या है और क्या हो सकता है, इसका कोई प्रत्यक्ष अनुभव नहीं है। हम उन्हें यह अनुभव करवाएंगे। एडमॉन्टन में जब आर्य का कार्यक्रम चल रहा था उस वक्त वहां पर खालिस्तानी आतंकवादी तत्व उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे। वह लगातार आर्य से भारत वापस जाओ का आह्वान कर रहे थे।

11 अक्टूबर को कनाडा की संसद में आर्य ने खालिस्तानी चरमपंथ पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकारों पर हमलों की आलोचना करते हुए, खालिस्तानियों को आईना दिखाया था। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैं कानूनी एजेंसियों से कहना चाहता हूं कि हमें इसे पूरी गंभीरता के साथ लेना होगा, इससे पहले की बहुत देर हो जाए हमें इससे पूरी सख्ती के साथ निपटना होगा।

सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के सांसद आर्य अपने भारत समर्थक रुख के लिए जाने जाते हैं। वह लगातार हाउस ऑफ कॉमन्स में और पूरे कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों के विरोध में अपनी आवाज उठाते रहते हैं। उन्होंने इसी साल अगस्त में भारत दौरा किया था और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेशमंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।