Rabindranath Tagore Ancestral Home Vandalised In Bangladesh by mob यूनुस के राज में राष्ट्रगान लिखने वाले टैगोर का भी अपमान, उपद्रवियों ने पुश्तैनी घर में मचाया उत्पात, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Rabindranath Tagore Ancestral Home Vandalised In Bangladesh by mob

यूनुस के राज में राष्ट्रगान लिखने वाले टैगोर का भी अपमान, उपद्रवियों ने पुश्तैनी घर में मचाया उत्पात

बांग्लादेश में उपद्रवियों की भीड़ ने रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर में उत्पात मचाया है। कथित तौर पर इस दौरान भीड़ ने टैगोर के खिलाफ अपमानजनक नारे भी लगाए।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 June 2025 09:52 AM
share Share
Follow Us on
यूनुस के राज में राष्ट्रगान लिखने वाले टैगोर का भी अपमान, उपद्रवियों ने पुश्तैनी घर में मचाया उत्पात

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के राज में अराजकता बढ़ती ही जा रही है। देश के राष्ट्रपिता बंगबंधु मुजीबउर रहमान के अपमान के बाद अब बांग्लादेश के उपद्रवियों ने महान दार्शनिक और लेखक रवींद्रनाथ टैगोर के पुश्तैनी घर में उत्पात मचाया है। बुधवार को सिराजगंज के शहजादपुर में टैगोर को समर्पित एक संग्रहालय में कुछ कर्मचारियों और लोगों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद गुस्साई भीड़ में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ भी की।

bdnews24.com ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि परिवार के साथ आए एक पर्यटक का पार्किंग को लेकर म्यूजियम के कर्मचारियों से झगड़ा हो गया। कथित तौर पर कर्मचारियों ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का एक समूह जबरन रवींद्र कचहरीबाड़ी परिसर में घुस गया। यह नोबेल पुरस्कार विजेता टैगोर का खास आवास था। भीड़ ने संग्रहालय के सभागार सहित कई जगहों को नुकसान पहुंचाया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भीड़ में कथित तौर पर जमात-ए-इस्लामी और हिफाजत-ए-इस्लाम से जुड़े लोग शामिल थे। उपद्रवियों ने टैगोर के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए और एक कर्मचारी पर भी हमला किया। हिंसा के बाद पुरातत्व विभाग ने एक जांच समिति बनाई है और समिति को पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। वहीं इस ऐतिहासिक स्थल को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:बांग्लादेश की सत्ता संभाल रहे मोहम्मद यूनुस लड़ेंगे अगला चुनाव? खुद दे दिया जवाब
ये भी पढ़ें:यूनुस का लंदन में जोरदार विरोध, बांग्लादेशियों ने लगाए ‘वापस जाओ’ के नारे
ये भी पढ़ें:इस साल नहीं होंगे बांग्लादेश में चुनाव; यूनुस ने दिखाई चालाकी, तारीख में ही खेल

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के खिलाफ पहले से भीड़ सड़कों पर है। सुरक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है और पुलिस ने नियंत्रण बनाए रखने के लिए राजधानी ढाका के कई प्रमुख हिस्सों में सार्वजनिक समारोहों पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इस बीच विरोध प्रदर्शन तेज होने के कारण यूनुस के आधिकारिक आवास, जमुना गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।