Saudi Arabia discover 14 oil and natural gas fields in Desert now earn more every day सऊदी अरब को रेगिस्तान के नीचे दबा मिला छिपा खजाना, अब हर दिन मोटी कमाई, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Saudi Arabia discover 14 oil and natural gas fields in Desert now earn more every day

सऊदी अरब को रेगिस्तान के नीचे दबा मिला छिपा खजाना, अब हर दिन मोटी कमाई

  • सऊदी अरब को अपने पूर्वी क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस का खजाना मिला है। सऊदी अरब पहले से ही दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक है। इस नई खोज से अब देश को हर दिन मोटी कमाई की उम्मीद है।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 April 2025 11:54 AM
share Share
Follow Us on
सऊदी अरब को रेगिस्तान के नीचे दबा मिला छिपा खजाना, अब हर दिन मोटी कमाई

सऊदी अरब की धरती एक बार फिर तेल और गैस के खजाने से चमक उठी है। दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश ने अपने पूर्वी क्षेत्र और 'एम्प्टी क्वार्टर' में कुल 14 नए तेल और गैस के भंडार खोज निकाले हैं। सऊदी की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने इन नई खोजों का आधिकारिक ऐलान किया। इस नए तेल और गैस भंडारण से देश को हर दिन मोटी कमाई होगी। यह खोज न सिर्फ सऊदी की ऊर्जा क्षमता को और बढ़ाएगी, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

खोज में क्या मिला

सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) की रिपोर्ट के अनुसार, 6 नए तेल क्षेत्र और 2 तेल भंडार से अलग-अलग ग्रेड का अरबियन ऑयल मिला है, जिसकी कुल दैनिक उत्पादन क्षमता लगभग 8,126 बैरल है। 2 नए गैस क्षेत्र और 4 गैस भंडार से अनुमानित तौर पर 80.5 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट/दिन (scfd) प्राकृतिक गैस प्राप्त होने की संभावना है। इसके अलावा, इन तेल क्षेत्रों से जुड़ी 2.11 मिलियन की सहायक गैस भी मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:चेत जाओ नहीं तो पूरी दुनिया देखेगी दहशत, सऊदी को क्यों आंख दिखाने लगा यह देश?
ये भी पढ़ें:भारत से यूरोप तक सीधा रास्ता, गलियारे में सऊदी समेत ये देश;रफ्तार देने जा रहे PM

कितनी हो सकती है कमाई

नई खोजों से सऊदी अरब को प्रतिदिन लगभग 8.97 लाख डॉलर (करीब 7.5 करोड़ रुपये) का आर्थिक लाभ हो सकता है। इसमें कच्चा तेल (8126 बैरल/दिन) से लगभग 6.91 लाख डॉलर/दिन, ऑयल फील्ड से जुड़ी गैस (2.11 मिलियन scfd) से लगभग 5,275 डॉलर/दिन और प्राकृतिक गैस (80.5 मिलियन scfd) से लगभग 2.01 लाख डॉलर/दिन की कमाई हो सकती है। हालांकि यह सिर्फ एक दिन की अनुमानित कीमत है और बाजार दरों में बदलाव के साथ इसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है। ​​

ये खोज न केवल सऊदी की अर्थव्यवस्था को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी, बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में भी नया योगदान देंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम दुनिया के ऊर्जा संतुलन में सऊदी अरब की स्थिति को और भी मज़बूत करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।