Yemen warns Saudi Arabia as US strikes target Houthi चेत जाओ नहीं तो पूरी दुनिया देखेगी दहशत, सऊदी अरब को क्यों आंख दिखाने लगा यह देश?, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Yemen warns Saudi Arabia as US strikes target Houthi

चेत जाओ नहीं तो पूरी दुनिया देखेगी दहशत, सऊदी अरब को क्यों आंख दिखाने लगा यह देश?

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने बीते महीने यमन में हुती विद्रोहियों के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया था। तब से अमेरिकी सेना ने यहां एक के बाद एक कई हवाई हमले किए हैं। इस बीच यमन ने सऊदी अरब को चेतावनी जारी कर दी है।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानWed, 9 April 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
चेत जाओ नहीं तो पूरी दुनिया देखेगी दहशत, सऊदी अरब को क्यों आंख दिखाने लगा यह देश?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हूतियों के खिलाफ जंग शुरू करने के ऐलान के बाद से अमेरिकी सेना यमन में उन्हें निशाना बनाकर लगातार हवाई हमले कर रही है। इन हमलों में अब तक दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर है। इस बीच हुती विद्रोहियों के नेतृत्व वाली यमनी सेना ने बुधवार को सऊदी अरब को कड़ी चेतावनी जारी कर दी है। सेना ने कहा है कि अगर सऊदी इस जंग में किसी भी तरह से शामिल होता है तो अंजाम ठीक नहीं होगा। यहीं नहीं, हूतियों ने ऐसा ना करने पर सऊदी के तेल ठिकानों को बर्बाद कर देने की कसम भी खाई है।

यमनी सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खौफनाक तस्वीरें पोस्ट करते हुए तेल ठिकानों पर पिछले दिनों किए गए हमलों की याद भी दिलाई। बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश, सऊदी अरब के कई तेल ठिकाने हुती विद्रोहियों के नेतृत्व वाले विद्रोही गुटों के टारगेट के अंदर हैं और वह उनपर हमला करने में पूरी तरह सक्षम है।

यमन सशस्त्र बल ने बुधवार को एक्स पर लिखा, “इजरायल की सेवा में यमन के खिलाफ आक्रमण शुरू करने के लिए सऊदी-अमेरिकी सैन्य गतिविधियां तेज हो रही हैं। सऊदी अरब के लिए संदेश: इसमें शामिल मत होना। कोई तेल नहीं बचेगा। हम सऊदी अरब के आसमान को आग के बादलों में बदल देंगे। इसे पूरी दुनिया देखेगी।”

ये भी पढ़ें:29 तक छोड़ दें हमारा मुल्क, वरना... वीजा बैन के बाद सऊदी अरब ने दिया दोहरा झटका
ये भी पढ़ें:इन मुस्लिम देशों के पास खूब है सोना, सऊदी अरब दूसरे नंबर पर; पहले पर कौन?
ये भी पढ़ें:भारत से यूरोप तक सीधा रास्ता, गलियारे में सऊदी समेत ये देश;रफ्तार देने जा रहे PM

वहीं अमेरिका के हवाई हमलों के बीच सऊदी अरब ने हाल के दिनों में इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन हूतियों ने सऊदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यमनी सेना के मुताबिक वह इस जंग में एक बार फिर अमेरिका का साथ देकर बड़ी गलती कर रहा है और उसे इसके अंजाम भुगतने होंगे। हालांकि जानकारों के मुताबिक फिलहाल रियाद की मुख्य प्राथमिकता इसकी सुरक्षा है। खास कर सऊदी अरब अपने तेल के ठिकानों को महफूज रखने पर ध्यान लगा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।