झारखंड क्षत्रिय संघ व आदित्यपुर संघर्ष सेवा समिति का संयुक्त महारक्तदान 25 को
आदित्यपुर में झारखंड क्षत्रिय संघ और आदित्यपुर संघर्ष सेवा समिति द्वारा 25 मई को महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आधारशिला टावर में होगा। मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय और अन्य अधिकारी...
आदित्यपुर। झारखंड क्षत्रिय संघ के आरआईटी इकाई और आदित्यपुर संघर्ष सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में 25 मई को महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन आदित्यपुर 2 के रोड नंबर 4 स्थित आधारशिला टावर में होगा। यह जानकारी प्रेसवार्ता में आरआईटी इकाई के अध्यक्ष अवध बिहारी सिंह, केंद्रीय सचिव डॉ प्रमोद सिंह, संगठन सचिव रमाशंकर सिंह, आदित्यपुर संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष सह सरायकेला रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य संतोष सिंह ने दी। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, सरायकेला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, एसडीएम निवेदिता नियति, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन, गम्हरिया बीडीओ अभय द्विवेदी, गम्हरिया सीओ अरविंद कुमार बेदिया, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह शामिल होंगे।
झारखंड क्षत्रिय संघ के सभी इकाइयों के पुरुषों और महिला अध्यक्षों को भी रक्तदान शिविर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। अध्यक्ष अवध बिहारी सिंह ने बताया कि झारखंड क्षत्रिय संघ की ओर से रक्तदान शिविर के अलावा अन्य सामाजिक कार्यों में भी बढ़कर हिस्सा लिया जाता है। संघ की ओर से निर्धनों की सेवा, पर्यावरण जागरूकता को लेकर पौधरोपण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी योगदान दिया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।