ट्रेलर की ठोकर से गम्हरिया की सीडीपीओ समेत तीन घायल
गम्हरिया में टाटा-कांड्रा मार्ग पर इंडो डेनिस टूल्स रूम के पास ट्रेलर की चपेट में आने से सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी घायल हो गई। उन्हें नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के बाद...

गम्हरिया, संवाददाता। टाटा-कांड्रा मार्ग पर इंडो डेनिस टूल्स रूम के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से गम्हरिया की सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी घायल हो गई। यह घटना देर शाम की बताई गई है। घटना के बाद उसे नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान उक्त मार्ग से गुजर रहे सीओ कुमार अरविंद बेदिया ने स्थिति को संभालते हुए घंटे भर से लगी सड़क जाम को आरआईटी पुलिस के सहयोग से हटाया। वे अस्पताल पहुंचकर घायल सीडीपीओ की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार सीडीपीओ अपनेऑफिस से कार से घर जा रही थी। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर इंडो डेनिस टुल रूम के समीप पीछे से ट्रेलर कार में जोरदार टक्कर मार दी।
इस घटना में सीडीपीओ, चालक एवं कर्मचारी को सर में चोट आई है। घायलों का नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। वाहन को जप्त करने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक इस मार्ग पर जमकर हंगामा किया गया। इससे इस मार्ग पर बिको मोड़ से टोल ब्रिज तक जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ की ओर से आरआईटी पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। सीओ के बॉडीगार्ड द्वारा ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।