चांडिल। चांडिल डैम में एक गजराज ने गुरुवार को चांडिल डैम में खूब मस्ती की। गजराज ने डैम में जलक्रीड़ा किया
चांडिल डैम में एक गजराज ने जलक्रीड़ा की, जिससे पर्यटक बहुत आनंदित हुए। इसके बाद वह पास के पहाड़ी में चला गया। हालाँकि, गजराजों की उपस्थिति से किसानों को मछली पालन में परेशानी हो रही है। वर्तमान में...
Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरThu, 15 May 2025 04:34 PM
चांडिल। चांडिल डैम में एक गजराज ने गुरुवार को चांडिल डैम में खूब मस्ती की। गजराज ने डैम में जलक्रीड़ा किया तथा जलक्रीड़ा करने के बाद पास के पहाड़ी में चला गया। गजराज को चांडिल डैम में मस्ती करते देखकर पर्यटक काफी आनंदित हुए। गजराज के केज के नजदीक मौजूद रहने से किसानों को मछली पालन में परेशानी उठानी पड़ रही है। वर्तमान में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुल 19 गजराज डेरा जमाए हुए है। पिछले कई दिनों से गजराजों ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। जिससे किसान काफी चिन्तित है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।