Tragic Accident on Ranchi-Tata Highway Claims Life of Car Washing Center Employee चौका: सड़क हादसे में वाशिंग सेंटर कर्मी की मौत, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsTragic Accident on Ranchi-Tata Highway Claims Life of Car Washing Center Employee

चौका: सड़क हादसे में वाशिंग सेंटर कर्मी की मौत

चांडिल के चौका थाना क्षेत्र में रांची-टाटा हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कार वाशिंग सेंटर के कर्मचारी अर्जुन लायक (45 वर्ष) की मौत हो गई। वह ड्यूटी के बाद पैदल घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरMon, 2 June 2025 04:58 PM
share Share
Follow Us on
चौका: सड़क हादसे में वाशिंग सेंटर कर्मी की मौत

चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के रांची-टाटा हाईवे स्थित दिरलंग के पास अज्ञात वाहन के धक्के से कार वाशिंग सेंटर के कर्मचारी अर्जुन लायक (45 वर्ष) की मौत हो गई। घटना रविवार की मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे की है। घटना के बाद एम्बुलेंस की मदद से घायल अर्जुन लायक जो एमजीएम भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अर्जुन लायक ड्यूटी करने के बाद ड्यूटी कर पैदल वापस अपने घर लौट रहा था। दिरलंग स्थित अपने घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर वह वाहन के चपेट में आ गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घटना के बाद दिरलंग गांव में मातम पसर गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।