BJP Protests Against Congress Leader s Insulting Remarks on PM Modi जैनामोड़ में भाजपाईयो ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBJP Protests Against Congress Leader s Insulting Remarks on PM Modi

जैनामोड़ में भाजपाईयो ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला

जैनामोड़ में भाजपाईयो ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूंका पुतलाजैनामोड़ में भाजपाईयो ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूंका पुतलाजैनामोड़ में भाजपाईयो ने कांग्रेस ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 31 May 2025 04:22 AM
share Share
Follow Us on
जैनामोड़ में भाजपाईयो ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला

जैनामोड़ बाबा तिलका मांझी चौक शुक्रवार की शाम को भाजपाई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता के द्वारा देश प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपमानजनक शब्द से टिप्पणी के विरोध में पुतला फूंका। भाजपाई ने इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता मुर्दाबाद, जिलाध्यक्ष मांफी मांगो, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के जमकर नारे लगाये। इस दौरान कहा कि अगर जिला प्रशासन कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर कानूनी कार्रवाही नहीं करती है। तो पार्टी सड़क पर उतरकर चरणबद्व आंदोलन करेगी। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, शंकर रजक, सुभाष चन्द्र महतो जयनारायण मरांडी, हीरालाल महतो, रंजीत महतो, केदार महतो, विक्रम गोस्वामी, शेखर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।