देश के विकाश को लेकर एक देश एक चुनाव होना जरूरी: सुनील बंसल
देश के विकाश को लेकर एक देश एक चुनाव होना जरूरी: सुनील बंसलदेश के विकाश को लेकर एक देश एक चुनाव होना जरूरी: सुनील बंसलदेश के विकाश को लेकर एक देश एक च

बोकारो , प्रतिनिधि। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय देते हुए कहा भाजपा की कश्मीर पर नीति स्पष्ट है। देश के विकाश के लिए एक देश एक चुनाव यानी वन नेशन वन इलेक्शन होना जरूरी है। इससे संसाधन बचाकर देश को विकास में लगाया जा सकता है। पूरी नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से बोकारो स्टेशन पुरुलिया पार्टी कार्यालय उद्घाटन और वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी भाग लेने जाने क्रम में उक्त बाते सोमवार को बोकारो रेलवे स्टेशन पर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के दौरान बात करते हुए कही।
सेना के शौर्य की सलाम करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना के पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा है। भारतीय सेना विश्व की प्रमुख पराक्रमी सेना में से एक है। हमारी सेना ने किसी नागरिक ठिकानों पर हमला नहीं किया। हमारी सेना के निशाने पर आतंकी और उनके संरक्षणकर्ता थे उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम भारत की वीर सेना ने किया। 1971 के बाद पहली बार हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।यह नया भारत अब चुप नहीं बैठता अगर हमारे निर्दोष नागरिकों पर हमला होगा तो हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। श्री बंसल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना के जवानों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जब नेतृत्व सशक्त होता है तब बड़े और कड़े फैसले लिए जाते हैं। देश की सीमाओं की सुरक्षा पर भाजपा की नीति स्पष्ट बताते हुए कहा कि इन मुद्दों पर भाजपा कोई समझौता नहीं करेगी क्योंकि देश की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। स्वागत करने वाले में पुरूलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण,चंदनक्यारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, रोहित लाल सिंह, जिला महामंत्री संजय त्यागी, कमलेश राय, अविनाश सिंह, बिनय किशोर, पन्नालाल कान्दू, दिनेश यादव, उमेश शर्मा, प्रकाश चटर्जी, राजेश घोषाल ,सतीश शर्मा सहित अय शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।