Devotional Atmosphere in Bokaro Pran Pratishtha Ceremony at Kali Temple मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा और चंडी पाठ से माहौल हुआ भक्तिमय , Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsDevotional Atmosphere in Bokaro Pran Pratishtha Ceremony at Kali Temple

मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा और चंडी पाठ से माहौल हुआ भक्तिमय

बोकारो के जरीडीह प्रखंड के तुपकडीह में श्री सार्वजनिक काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय चंडी पाठ का अनुष्ठान चल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा और यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 7 May 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा और चंडी पाठ से माहौल हुआ भक्तिमय

बोकारो। जरीडीह प्रखंड तुपकडीह के जागृति नगर में हो रहे श्री सार्वजनिक काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय चंडी पाठ अनुष्ठान से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा व यज्ञ स्थल की परिक्रमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। वरीय सलाहकार वकील अग्रवाल और निवारण दिगार ने बताया मुख्य पुरोहित कुलदीप पांडेय के साथ अंकित पांडेय ,रोहित पांडेय ,कन्हाई पांडेय व अभिनाश शास्त्री यजमान बीरेन्द्र महतो और विकाश महतो सपत्नीक के हांथों विधि विधान के साथ पाठ यज्ञ करवा रहे हैं। आगामी 8 मई को प्राण प्रतिष्ठा का समापन महाप्रसाद वितरण करने के बाद रात्री में छउ नृत्य कार्यक्रम के साथ होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।