Inauguration of New Shiva Temple and Rudra Mahayagna in Gomia शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ , Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsInauguration of New Shiva Temple and Rudra Mahayagna in Gomia

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ

गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ में नवनिर्मित शिव मंदिर में सात दिवसीय श्री-श्री 108 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। 251 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर यज्ञ मंडप का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोMon, 21 April 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ

गोमिया। गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में सात दिवसीय श्री-श्री 108 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस आयोजन की शुरुआत 251 कन्याओं और महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर की गई, जिसमें वे यज्ञ परिसर से गाजे-बाजे के साथ रजरप्पा स्थित दामोदर नदी तट तक पहुंची। आचार्य निलेश पांडेय और शिवनंदन मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन किया गया और पवित्र जल भरकर कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने यज्ञ मंडप का उद्घाटन किया। मंत्री ने मत्था टेक राज्य और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की और ग्रामवासियों व यज्ञ समिति को शुभकामनाएं दी। धार्मिक अनुष्ठान 25 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। रात्रि में अनिल कुमार का प्रवचन होगा। समिति अध्यक्ष पारसनाथ महतो, उपाध्यक्ष हरि महतो, सचिव मुकेश महतो, उप सचिव जगदीश महतो, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, उप कोषाध्यक्ष तापेश्वर महतो, संरक्षक में मुखिया बुधनी देवी, पूर्व पंसस फूलचंद केवट और श्रद्धालु मौजूद रहे। अन्य प्रमुख में मदन महतो, गिरधारी महतो, किसुन महतो, फुलचंद केवट, अमित महतो, उमाचरण महतो, लालेश्वर महतो, विनय महतो, बिहारी महतो, कंचन महतो, आनंद महतो, खगेश्वर महतो, कुलेश्वर महतो, अमित पासवान, तुलसी महतो व आकाश कुमार थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।