केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को बताया
चाईबासा के ग्राम रुईया में सुखदेव खंडायत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। भाजपा प्रवक्ता जेबी तुबिद ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया, जिसमें राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक...

चाईबासा। हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम रुईया में सुखदेव खंडायत की अध्यक्षता में केंद्र सरकार की 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर ग्रामीणों संग बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद उपस्थित थे। उन्होंने देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 11 साल में की गई जनहित कल्याणकारी योजनाएं नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मोदी ने देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लिया है। आज उसी का ही नतीजा है कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है l मोदी ने भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया है।
जम्मू कश्मीर से 370 धारा को हटाकर जम्मू कश्मीर में शांति बहाल करने के महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुस्लिम महिलाओं के हक और अधिकार के लिए तीन तलाक कानून को समाप्त करने का कार्य किया है। हाटगामहरिया प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन चातोंबा ने भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की हेमंत सोरेन की जन विरोधी नीतियों के बारे में ग्रामीणों को बताया। मौके पर झींकपानी मंडल महामंत्री दिलीप महतो,प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन चतोंबा, सुखलाल पूर्ति, बुलेट गागराई, बिरसल पाठ पिंगुवा, महावीर प्रसाद गगराई, रविन्द्र दास, जयराम गगराई, कमला गगराई, कविता देवी, मालती गगराई, जानकी गगराई आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।