Imam Commits Suicide in Mosque Over Family Dispute चाइबासा मदीना मस्जिद के इमाम ने परिवारिक विवाद में लगाई फांसी, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsImam Commits Suicide in Mosque Over Family Dispute

चाइबासा मदीना मस्जिद के इमाम ने परिवारिक विवाद में लगाई फांसी

चाईबासा के मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना शहबाज आलम ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह फजर की नमाज के बाद मस्जिद के उपरी तल्ले में उनकी लाश पाई गई। पुलिस को एक सोसाइट...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाWed, 18 June 2025 01:14 PM
share Share
Follow Us on
चाइबासा मदीना मस्जिद के इमाम ने परिवारिक विवाद में लगाई फांसी

चाईबासा। पारिवारिक विवाद के कारण मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना शहबाज आलम ने मस्जिद के उपरी तल्ले में फांसी लगा कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह फजर की नमाज पढ़ाने के बाद जब मस्जिद से सभी लोग चल गए तो मौलाना ने मस्जिद के उपरी तल्ले में चले गए और वहां लगे पंखे में रस्सी बांध कर फांसी के फंदे से झुलस गए,जिस से घटनासथल पर मौत हो गई। जब मौलाना को नास्ता करने के लिए खोजबीन किया जाने लगा तो किसी ने खोजते हुए मस्जिद के उपरी तल्ले चले गए वहां फांसी से लटका पाया गया।इस

के बाद मस्जिद कमेटी के द्वारा सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर आ कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल ले गई। मौलाना के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस को मौलाना के पास से एक सोसाइट नोटिस मिला है।जिस में कहा गया है कि वह अपने परिवारिक उलझनों से तंग आ कर खुदकुशी की है। यहां मौलाना अकेले ही रहते थे।इघर पुलिस घटना के कारणों की जानकारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।