Special Cardiology OPD on June 6 at Chaibasa Hospital सदर अस्पताल में हृदय रोग मरीजों की जांच 6 को, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsSpecial Cardiology OPD on June 6 at Chaibasa Hospital

सदर अस्पताल में हृदय रोग मरीजों की जांच 6 को

चाइबासा सदर अस्पताल में 6 जून को एक विशेष हृदय रोग OPD का आयोजन किया जाएगा। कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल के डॉ. कौशिक बिस्वास मरीजों का उपचार करेंगे। हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज सुबह 10 बजे से 2...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 2 June 2025 02:25 PM
share Share
Follow Us on
सदर अस्पताल में हृदय रोग मरीजों की जांच 6 को

चाइबासा ।सदर अस्पताल चाईबासा में 6 जून को हृदय रोग विशेषज्ञ ओपीडी में मरीजों का उपचार करेंगे।यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ, सुशांतो कुमार मांझी ने दी।इस विशेष ओपीडी में कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल के प्रसिद्ध परामर्शदाता हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कौशिक बिस्वास अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जो मरीज हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, वे इस विशेष ओपीडी में भाग लेकर विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 6 जून को सुबह 10बजे से दोपहर 2 बजे तक जांच की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।