Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsJharkhand Mukti Morcha Celebrates Martyrdom Day at Birsa Munda Statue
मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस
झामुमो पार्टी ने चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर शहादत दिवस मनाया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिध पीरु...
Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरMon, 9 June 2025 10:55 AM
चक्रधरपुर।सोमवार को झामुमो पार्टी द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर झामुमो नेताओं ने माल्यार्पण कर शहादत दिवस मनाया। इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर विधायक प्रतिनिध पीरु हेम्ब्रम, झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, प्रदीप महतो, निराकर केराई, टिंकू प्राधान आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।