बिचकिला हत्याकांड में एक और की हुई गिरफ्तारी
मयूरहंड में सोंकी के बड़ाकर नदी पर बालू उठाव को लेकर दो गांवों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें जानकी यादव का पुत्र सरयू...
Newswrap हिन्दुस्तान, चतराTue, 27 May 2025 02:36 AM

मयूरहंड, प्रतिनिधि। सोंकी के बड़ाकर नदी में दो गांव में झड़प हो गई थी। झड़प बालू उठाव को लेकर हुई थी। इसमें एक युवक की जान चली गई थी। इसमें मयूरहंड थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त में से जानकी यादव के पुत्र सरयू यादव को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। युवक हजारीबाग जिला के बरही थाना क्षेत्र के बीचकिला गांव का हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।