Murder Investigation Launched After Body Found in Hunterganj Forest लापता टेंपो चालक का शव बंधुबांध जंगल से बरामद, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsMurder Investigation Launched After Body Found in Hunterganj Forest

लापता टेंपो चालक का शव बंधुबांध जंगल से बरामद

लापता टेंपो चालक का शव बंधुबांध जंगल से बरामद लापता टेंपो चालक का शव बंधुबांध जंगल से बरामद लापता टेंपो चालक का शव बंधुबांध जंगल से बरामद लापता टेंपो

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराTue, 10 June 2025 01:59 AM
share Share
Follow Us on
लापता टेंपो चालक का शव बंधुबांध जंगल से बरामद

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के मीरपुर पंचायत के शेरपुर गांव के बंधुबांध जंगल से सोमवार की सुबह हंटरगंज पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान बिहार के गया जिला के गुरुवा थाना क्षेत्र के राजन गांव के ब्रह्मदेव यादव के 30 वर्षीय पुत्र जीतन यादव के रूप में किया गया है। मृतक जीतन यादव एक टेंपो चालक है। वह अपना टेंपो सहित पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था। सोमवार की सुबह बंधुबांध जंगल में जानवर चराने चरवाहा गए हुए थे। इसी दौरान जंगल में आ रहे दुर्गंध से चरवाहों को संदेह हुआ और आगे बढ़कर देखा तो लावारिस अवस्था में एक टेंपो पड़ा हुआ है।

वहीं उसके समीप एक शव भी पड़ा हुआ है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर स्थानीय लोगों के सहयोग से इसका पंचनामा कराया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को जंगल में लाकर फेंक देने की संदेह जाहिर किया जा रहा है। मृतक जीतन यादव अपने घर से बीते शनिवार से लापता था। वही शव का पहचान करने आए मृतक के पिता ब्रह्मदेव यादव ने बताया कि उनका बेटा जीतन यादव हंटरगंज रिजर्व में अपने टेंपो ले जाने की बात बताया था। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा तो उससे संपर्क करना चाहा। लेकिन उसका मोबाइल नहीं लग पाया। इसके बाद से परिजन लगातार खोजबीन में जुटे हुए थे। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम और मामले की छानबीन के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।