राजपुर पुलिस ने दो वारंटी को भेजा जेल
राजपुर पुलिस ने परोका गांव के आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राहुल पर 2023 में चोरी का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर घर से की गई।...
Newswrap हिन्दुस्तान, चतराTue, 3 June 2025 01:37 AM

कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर पुलिस ने सोमवार को लंबे समय से फरार परोका गांव निवासी आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि राहुल पर 2023 में चोरी का मामला दर्ज था। वह 2023 से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी घर से की गई है। दूसरा वारंटी रामेश्वर साहू बकचुम्मा को भी जंगल के केस में फरार चल रहा था, उसे भी आज घर से गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।