Controversy Erupts in DeviPur Block President Elections Amidst Political Maneuvering निर्वाचित हुए कलीम अंसारी, अध्यक्ष का माला पहना लक्ष्मण मुर्मू ने, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsControversy Erupts in DeviPur Block President Elections Amidst Political Maneuvering

निर्वाचित हुए कलीम अंसारी, अध्यक्ष का माला पहना लक्ष्मण मुर्मू ने

देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में दाव पेंच का खेल हुआ। नागेंद्र कुशवाहा और भरत यादव ने अध्यक्ष बनने की कोशिश की। कलीम अंसारी ने भी दावेदारी की, लेकिन नागेंद्र के समर्थकों ने उन्हें समर्थन दिया। विधायक...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 11 June 2025 05:23 AM
share Share
Follow Us on
निर्वाचित हुए कलीम अंसारी, अध्यक्ष का माला पहना लक्ष्मण मुर्मू ने

देवीपुर प्रतिनिधि राजद के देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में खूब दाव पेंच का खेल चला। तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा और अध्यक्ष बनने की होड़ में भरत यादव उर्फ अजय यादव ने अपना दावा पेश किया। अपने पक्ष में लगातार कई दिनों तक समर्थकों को जोड़ने की कोशिश में जुटे रहे। अधिकतर कार्यकर्ता भरत यादव को अध्यक्ष पद के लिए समर्थन कर रहे थे। उसके बाद पार्टी की ओर से रविवार को चुनाव प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी प्रांगण में बैठक की गयी। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दावेदार के रूप में पूर्व मुखिया झुमरबाद पंचायत कलीम अंसारी ने अपना दावा पेश किया।

वहीं तत्कालीन अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा के समर्थकों ने कलीम को समर्थन देते हुए अध्यक्ष बना दिया। मामला यहां भी नहीं रुका और अध्यक्ष पद के लिए उतार चढ़ाव जारी रहा। विधायक सुरेश पासवान तक शिकवा-शिकायत होती रही। मंगलवार को विधायक सुरेश पासवान द्वारा राजपुर पंचायत के मुखिया लक्ष्मण मुर्मू को अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी देते हुए माला पहना दिया। इसका निर्वाचित अध्यक्ष कलीम अंसारी ने काफी विरोध भी किया। कलीम अंसारी ने कहा कि जब अध्यक्ष मनोनीत ही करना था तो चुनाव और इतना दांव पेंच का खेल क्यों खेला गया। वहीं विधायक सुरेश पासवान ने कार्यकर्ताओं के समक्ष शिकवे-शिकायात दूर करने की बात कही। अब आगे विधायक प्रतिनिधि के रूप किसे जिम्मेवारी मिलती है इसपर सभी की निगाहें टिकी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।