शराब पीकर गाड़ी चलाते दो धराये
देवघर की यातायात पुलिस ने शुक्रवार को बैद्यनाथपुर और सहीद आश्रम मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो बाइक चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा। एक चालक नरेन्द्र यादव बिहार के बांका का और दूसरा...
Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 26 April 2025 04:10 AM

देवघर। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को नगर थाना के बैद्यनाथपुर व सहीद आश्रम मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चला कर दो बाइक चालक को शराब पीकर गाड़ी चलाते दबोच लिया। एक बाइक चालक सीमावर्ती राज्य बिहार के बांका निवासी नरेन्द्र यादव है। वहीं दूसरा बाइक चालक बिहार के बांका जिला क्षेत्र के बौंसी निवासी संतोष कुमार तुरी है। दोनों की स्वास्थ्य जांच कराने के बाद कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर छोड़ दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।