Violent Clash in Kusumdih Village Six Accused in Assault Case गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा महंगा, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsViolent Clash in Kusumdih Village Six Accused in Assault Case

गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा महंगा

-छह लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज का मामला दर्ज देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव में आपसी रंजिश के चलते गाली-गलौज और मारपीट की घ

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 20 May 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा महंगा

देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव में आपसी रंजिश के चलते गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई है। गांव निवासी चंदन कुमार यादव ने छह लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद को लेकर उन्हें पहले गालियां दी गईं और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। प्राथमिकी में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें प्रेम यादव, धनेश्वर यादव, समर यादव, विपिन यादव, प्रदीप यादव और बलदेव यादव शामिल हैं। सभी आरोपी कुसुमडीह गांव के ही निवासी बताए गए हैं।

चंदन कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि यह विवाद पूर्व से चला आ रहा है। रविवार को आरोपी फिर से पुरानी रंजिश के कारण उनके पास आए और अपशब्द कहने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, मारपीट में उन्हें और उनके परिवार के अन्य लोगों को भी चोटें आईं हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।