राजगंज जीटी रोड पर ऑटो पलटा, 12 लोग घायल
राजगंज के डोमनपुर स्थित जीटी रोड पर गुरुवार को एक ऑटो के पलटने से 12 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि और ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे।...

राजगंज, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डोमनपुर स्थित जीटी रोड पर गुरुवार की शाम पांच बजे नियंत्रित होकर ऑटो के पलटने से उस पर सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना पाकर डोमनपुर के मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ महतो ग्रामीणों के साथ दौड़े और राहत कार्य में जुटकर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। कुछ लोग जो आंशिक रूप से घायल थे, वे लोग घटनास्थल से ही अपने घर को चले गए, जबकि 6 लोगों का उपचार राजगंज में चल रहा है।
घायलों में नरेश चौरसिया लोहार बरवा 60 वर्ष, कलावती देवी 65 वर्ष बरवाडीह राजगंज, मूसली देवी 60 वर्ष प्रधान खंता तोपचाची, रिया कुमारी 22 वर्ष दलुडीह राजगंज, नीरज कुमार 9 वर्ष व धीरज 6 वर्ष शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी यात्री धनबाद से राजगंज आ रहे थे। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित हो गया और डोमनपुर में पलट गया। घटना के बाद सभी यात्री सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। सूचना पाकर ग्रामीण दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार करने के लिए राजगंज के नर्सिंग होम में भारती करवाया और टेम्पो को जब्त कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।