राजगंज में बोलेरो वाहन पुलिया से नीचे गिरा, तीन सवार हुए घायल
राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि

राजगंज। राजगंज मस्जिद चुंगी रोड में रविवार की शाम छह बजे सरायदाहा के समीप एक बोलेरो वाहन असंतुलित होकर पुलिया के नीचे गिर गया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोग सूचना मिलने पर दौड़े और तीनों घायलों को निकाल कर उपचार के लिए धनबाद के अशर्फी अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोलेरो वाहन संख्या जेएच 01 जीए 1617 राजगंज मस्जिद रोड होते हुए सरायदाहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और राजगंज-बरवाअड्डा सीमा क्षेत्र में स्थित पुल के नीचे गिर गया। बोलेरो वाहन पुरी तरह से पलट गया, चारों चक्का ऊपर हो गया। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद यहां सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन को देखा और लोगों को बुलाया। जिसके बाद राहत कार्य में लोग जुट गए और तीनों घायलों को उपचार के लिए धनबाद भेज दिया। इधर तीनों घायलों का नाम व पता नहीं चल पाया है। इधर सूचना पाकर पुलिस बाद में पहुंची लेकिन तब तक सभी घायल को उपचार के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा भेजा चुका था। पुलिस ने उक्त बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।