Darkness on Dhanbad s Eight Lane Road Raises Safety Concerns After Eight Months आठ माह बाद आठ लेन सड़क के अंधेरे पर टूटी सरकारी विभागों की नींद, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDarkness on Dhanbad s Eight Lane Road Raises Safety Concerns After Eight Months

आठ माह बाद आठ लेन सड़क के अंधेरे पर टूटी सरकारी विभागों की नींद

धनबाद में आठ लेन सड़क का उद्घाटन हुए लगभग आठ माह हो गए हैं, लेकिन स्ट्रीट लाइट्स के ना जलने से अंधेरा बना हुआ है। कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें लोगों की जान गई है। नगर निगम ने अब स्ट्रीट लाइट की...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 2 June 2025 05:38 AM
share Share
Follow Us on
आठ माह बाद आठ लेन सड़क के अंधेरे पर टूटी सरकारी विभागों की नींद

धनबाद, प्रमुख संवाददाता आठ लेन सड़क का उद्घाटन हुए लगभग आठ माह हो गए। आठ माह बाद आठ लेन सड़क के अंधेरे को दूर करने के लिए सरकारी विभागों की नींद टूटी है। इन आठ माह में दर्जनों लोगों ने दुर्घटना का शिकार होकर या तो अपनी हड्डी तुड़वा ली या फिर जान से हाथ धो बैठे। सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी साज (स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड) ने नगर निगम को पत्र लिखकर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का अनुरोध किया। अब इस पत्र को आधार बनागर नगर निगम ने जेबीवीएनएल को पत्र लिखा है। छह फरवरी 2025 को आपके लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से अंधेरे में डूबी सड़क की खबर प्रकाशित की थी।

अक्तूबर 2024 को झारखंड के पहले आठ लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के आठ माह बाद भी बिनोद बिहारी चौक से भूली तक सड़क पर कभी भी सभी लाइट नहीं जली। बीच में इक्का-दुक्का लाइट जलती भी थी, वह भी कुछ दिनों में बंद हो गई। यही हाल बिरसा मुंडा चौक से लेकर बिनोद बिहारी चौक तक का है। यहां भी असर्फी तक लाइट नहीं जलती है। एक लेन पूरी तरह से अंधेरे में डूबा हुआ है। अंधेरे की वजह से यहां भी दुर्घटना का शिकार लोग हो रहे हैं। लगभग आठ माह से यहां अंधेरा छाया हुआ है, लेकिन धनबाद के जनप्रतिनिधियों ने कभी इसपर कोई आवाज विधानसभा में नहीं उठाई। धनबाद के छह विधायकों में से चार विधायक के क्षेत्र में यह सड़क आती है। 24 अगस्त 2024 को झारखंड मोड़ में अंधेरे सड़क की वजह से दुर्घटना का शिकार होकर भूली के युवक विक्की पंडित की मौत हो गई थी। इसके बावजूद किसी की भी नींद नहीं टूटी। --------------- नगर आयुक्त ने जेबीवीएनएल को लिखा पत्र नगर आयुक्त ने जेबीवीएलएल धनबाद विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर कोयलांचल सिटी के समीप खराब बिजली मीटर को बदलने का अनुरोध किया है। नगर आयुक्त ने लिखा है कि मीटर में खराबी रहने की वजह से स्ट्रीट लाइट नहीं जल पा रही है। इसे ठीक कराकर स्ट्रीट लाइट जलाने को कहा है। महीनों से यह खराब पड़ी हुई है। आठ लेन सड़क पर 2654 स्ट्रीट लाइट और दस हाईमास्ट लाइट है। इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक खराब पड़ी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।