Dhanbad Matric Results 2025 91 55 Pass Rate 13th in Jharkhand धनबाद दो स्थान नीचे खिसक कर 13वें नंबर पर पहुंचा, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Matric Results 2025 91 55 Pass Rate 13th in Jharkhand

धनबाद दो स्थान नीचे खिसक कर 13वें नंबर पर पहुंचा

धनबाद में मैट्रिक रिजल्ट 2025 में 91.550 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 1.2 फीसदी बेहतर है, लेकिन 2024 की तुलना में धनबाद दो स्थान पीछे है। कुल 28,263 छात्रों ने परीक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 28 May 2025 06:41 AM
share Share
Follow Us on
धनबाद दो स्थान नीचे खिसक कर 13वें नंबर पर पहुंचा

धनबाद, मुख्य संवाददाता जैक घोषित मैट्रिक रिजल्ट 2025 में धनबाद के 91.550 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। पास प्रतिशत के आधार पर राज्य में धनबाद का स्थान 13वां है। वर्ष 2024 की तुलना में धनबाद दो स्थान पिछड़ गया है। वर्ष 2024 में राज्य में धनबाद का 11वां स्थान था। हालांकि पिछले वर्ष (90.341 फीसदी) की तुलना में 1.2 फीसदी बेहतर रिजल्ट हुआ है। वर्ष 2023 की बात करें तो राज्य में धनबाद आठवें स्थान व पास प्रतिशत 96.226 फीसदी था। वर्ष 2022 में धनबाद का पास प्रतिशत 96.226 व राज्य में नौंवा स्थान था। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार धनबाद से 28,263 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।

इनमें से 25,875 परीक्षार्थी पास हुए। 2386 छात्र-छात्राएं मार्जिनल/फेल हुए हैं। अब इन छात्र-छात्राओं को पूरक परीक्षा या अगले वर्ष होनेवाली वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में शामिल होना होगा। -- छात्र अपने लक्ष्य हासिल करें : डीईओ डीईओ अभिषेक झा ने मैट्रिक रिजल्ट में सभी सफल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा आशा करता हूं कि सभी छात्र-छात्राएं निरंतर अपने पढ़ाई में आगे बढ़ते रहें। अपने लक्ष्य को हासिल करें। उम्मीद है कि अगले साल धनबाद के छात्र-छात्राओं का और बेहतर रिजल्ट होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।