राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में धनबाद ने जीते 20 पदक
धनबाद में 12 से 15 जून तक झारखंड राज्य सब-जूनियर और जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। धनबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, छह रजत और 12 कांस्य पदक जीते। काशवी आनंद और विनीत कुमार...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। नोवामुंडी के जेआरडी कॉम्पलेक्स में 12 जून से 15 जून तक झारखंड राज्य सब-जूनियर और जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। धनबाद के खिलाड़ियों ने दोनों वर्गों में उम्दा प्रदर्शन कर दो स्वर्ण, छह रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर धनबाद का नाम रौशन किया। धनबाद के काशवी आनंद और विनीत कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। रजत पदक जीतने वालों में माही कुमारी, खुशी कुमारी, कृति सिंह, वृष्टि बाउरी, आयुष कुमार व अर्पित कुमार यादव शामिल हैं। कांस्य पदक जीतने वालों में मनुश्री कुमारी, महक, असप्रीत सिंह, अनुष्का सरकार, शौर्य गौतम, आरव प्रकाश, अंकुश सिंह, युसूफ अहमद, रोशन पांडे, भीम मंडल, सत्यम कुमार और शशि राज शामिल हैं।
मौके पर प्रशिक्षक महताब आलम, अभिमन्यु कुमार, खुशबू कुमारी, प्रकाश महतो व अभिजीत कुमार शामिल थे। मौके पर संघ के अध्यक्ष दलबारा सिंह, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, सतपाल सिंह, संतोष सिंह, कौशल सिंह, महेंद्र प्रताप, दिनेश यादव, मो शमीम अंसारी, पंकज शाह, पलविंदर सिंह, अभिषेक पांडेय, रवि कुमार, ब्रह्मदेव यादव, राहुल आनंद, महेंद्र प्रताप, कुसुम महतो, प्रीति महतो, पायल महतो व देवेंद्र महतो ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षक को बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।