Rainfall Brings Relief as River Water Levels Rise in Haldwani सूखती नदियों को बारिश से मिली संजीवनी, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsRainfall Brings Relief as River Water Levels Rise in Haldwani

सूखती नदियों को बारिश से मिली संजीवनी

जून में हुई बारिश ने हल्द्वानी की नदियों के जलस्तर में सुधार लाया है। गौला नदी का जलस्तर 93 क्यूसेक से बढ़कर 458 क्यूसेक हो गया है। अन्य नदियों जैसे कोसी और नंधौर में भी जलस्तर में वृद्धि हुई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 17 June 2025 12:08 PM
share Share
Follow Us on
सूखती नदियों को बारिश से मिली संजीवनी

हल्द्वानी, संवाददाता। जून में हो रही बारिश सूखती नदियों के लिए राहत लेकर आई है। पेयजल और सिंचाई के पानी की आपूर्ति करने वाली नदियों के जलस्तर में सुधार आया है। हल्द्वानी की लाइफ लाइन गौला नदी में गर्मी के असर से जलस्तर घटकर 93 क्यूसेक रह गया था, वहीं अब बढ़कर 458 क्यूसेक पहुंच गया है। अन्य नदियों के जलस्तर में भी बारिश से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिससे पेयजल और सिंचाई के संकट के जूझ रहे लोगों की परेशानी कम होने की उम्मीद है। गर्मी और बारिश नहीं होने से गौला के साथ ही अन्य नदियां सूखने की कगार पर पहुंच गईं थीं।

लगातार कम हो रहे जलस्तर से नदियों से मिलने वाले पेयजल और सिंचाई के पानी की कमी हो गई थी। जिससे पेयजल और सिंचाई के लिए पानी का संकट गहरा गया था। वहीं जून माह में बारिश होने से नदियों को जीवनदान मिल गया है। मई माह में गौला नदी का जलस्तर जहां 93 क्यूसेक तक कम हो गया, वहीं अब यह बढ़कर 458 क्यूसेक पहुंच गया है। इसके साथ ही कोसी का जलस्तर 217 क्यूसेक से 607 क्यूसेक और नंधौर का 127 क्यूसेक से बढ़कर 534 क्यूसेक हो गया है। जल्द ही शुरू होने वाले मानसून के मौसम में नदियों का जलस्तर और बेहतर होने की उम्मीद है। सरयू और शारदा में भी बढ़ा जलस्तर कुमाऊं के लगभग सभी जिलों में बारिश होने से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। चम्पावत जिले में बहने वाली शारदा नदी का जलस्तर मई माह में जहां 5625 मीटर तक पहुंच गया था, वहीं सोमवार को नदी में 22504 मीटर पानी दर्ज किया गया। बागेश्वर की सरयू का जलस्तर बारिश के बाद 536 मीटर से बढ़कर 865.20 मीटर हो गया है। जलस्रोतों के रिचार्ज की उम्मीद नदियों के सहायक नालों और गधेरों में पानी का स्तर बढ़ने से भूजल रिचार्ज होने की संभावना बढ़ी है। इससे ट्यूबवेल और अन्य जलस्रोतों में पानी की उपलब्धता में सुधार होगा। जिससे लंबे समय बना हुआ पेयजल का संकट कम होने की उम्मीद बनी हुई है। कोट - बारिश से नदियों के जलस्तर मे सुधार आया है। आए दिन हो रही बारिश से जलस्रोत भी रिचार्ज होंगे। दिनेश रावत, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।