डॉ राधानाथ त्रिपाठी बने बीबीएमकेयू के नए रजिस्ट्रार
डॉ राधानाथ त्रिपाठी को बीबीएमकेयू, धनबाद का नया रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। वे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के मोती लाल नेहरू कॉलेज में प्रोफेसर थे। उनका लक्ष्य एकेडमिक और रिसर्च में प्रगति करना और...

धनबाद, मुख्य संवाददाता डॉ राधानाथ त्रिपाठी बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद के नए रजिस्ट्रार होंगे। जेपीएससी ने राज्य के सात विश्वविद्यालयों के लिए नए रजिस्ट्रार के नाम की घोषणा कर दी है। डॉ त्रिपाठी आठ वर्षों से यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के मोती लाल नेहरू कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। वे मूलरूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। वर्ष 1996 से शिक्षण कार्य से जुड़े हुए हैं। बताते चलें कि विश्वविद्यालय में वर्ष 2018 से लेकर अब तक के मात्र दूसरे स्थायी रजिस्ट्रार होंगे। वर्तमान में प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ धनंजय कुमार सिंह है। डॉ धनंजय इससे पहले नवंबर 2021 में भी प्रभारी रजिस्ट्रार का प्रभार चुके हैं।
-- एकेडमिक व रिसर्च में आगे लाने का प्रयास : डॉ त्रिपाठी हिन्दुस्तान से बातचीत में डॉ त्रिपाठी ने कहा कि उनका प्रयास है कि एकेडमिक व रिसर्च क्षेत्र में काम को आगे बढ़ाएं। अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हो। विदेशी विश्वविद्यालय से एमओयू कर उसका लाभ बीबीएमकेयू के छात्र-छात्राओं को दिया जाए। डिजास्टर मैनेजमेंट समेत अन्य विषय के एक्सपर्ट हैं। प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द से जल्द बीबीएमकेयू में योगदान देंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।