बीसीसीएल पूर्वी झरिया क्षेत्र का बिजली मिस्त्री घायल
भौंरा क्षेत्र के 23/8 खदान में बिजली मिस्त्री निरंजन महतो कार्य के दौरान गिरकर घायल हो गए। सहकर्मियों ने उन्हें भौरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद सेंट्रल अस्पताल रेफर किया...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 16 June 2025 05:07 PM

भौंरा। पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौरा 23/8 खदान में कार्यरत बिजली मिस्त्री निरंजन महतो सोमवार को कार्य के दौरान गिर कर घायल,हो गया। सह कर्मियों ने उसे भौरा क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया।यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद सेंट्रल अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार की रात चोर 70 फिट केबल काट लिए थे। जिसकी मरम्मती के दौरान वह घायल हुआ है उसकादाहिना हाथ टूट गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।