Empowering Communities Training Workshop for Urban and Rural Organizations in Dhanbad 'गांव को आत्मनिर्भर व संगठन को मजबूत बनाएं', Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsEmpowering Communities Training Workshop for Urban and Rural Organizations in Dhanbad

'गांव को आत्मनिर्भर व संगठन को मजबूत बनाएं'

धनबाद में एकल का उत्तर झारखंड संभाग प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। वक्ताओं ने नगर और ग्राम संगठनों को सशक्त बनाने और सेवाव्रती के समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। महिलाएं समाज को आत्मनिर्भर बनाने में...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 19 June 2025 06:01 AM
share Share
Follow Us on
'गांव को आत्मनिर्भर व संगठन को मजबूत बनाएं'

धनबाद, विशेष संवाददाता। अग्रसेन भवन में बुधवार को एकल का उत्तर झारखंड संभाग प्रशिक्षण वर्ग में नगर संगठन व ग्राम संगठन को सशक्त बनाने पर मंथन किया गया। मौके पर संघ व एकल से जुड़े कई प्रमुख लोगों का संबोधन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सेवाव्रती कार्यकर्ता तो कार्य कर रहे हैं, लेकिन एकल को जन-जन का अभियान बनाने और कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नगर संगठन, ग्राम संगठन और सेवाव्रती का आपसी समन्वय के साथ पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से गांव को आत्मनिर्भर तथा संगठन को मजबूत बनाना होगा। देश की वर्तमान पस्थितियों में चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी देशभक्त समाज को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत पर जोर दिया गया।

कहा गया कि एकल अभियान के पास इन चुनौतियों का समाधान है, क्योंकि यह एक जन-जन का अभियान है। प्रभाग अध्यक्ष रवींद्र ने कहा कि एकल एक परिवार है और परिवार चलाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका रही हैं। इसलिए महिलाएं समाज को संगठित, समरस व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करें। महिलाओं में शक्तीकरण व समाज उत्थान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर धनबाद विभाग के सह संघ चालक डॉ सुनील कुमार, संभाग अध्यक्ष सरयू राम, संभाग सचिव दयानद तिवारी, प्रभाग पी थ्री अध्यक्ष रविंद्र ओझा, केंद्रीय ग्राम संगठन प्रमुख संसार चंद, केंद्रीय सह ग्राम संगठन प्रमुख राधेश्याम शर्मा, अभियान प्रमुख पवन कुमार राय, गजानंद पंडित आदि मौजूद थे। इसके अलावा संघ में सक्रिय स्थानीय लोगों में अजय अग्रवाल, सोमनाथ पूर्ति, रोहित प्रसाद, बलराम अग्रवाल, अमरेश सिंह, नितिन, केशव हड़ोदिया आदि ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।