Health Talk on Physical Hygiene and Mental Health at Dhanbad Public School धनबाद पब्लिक स्कूल की स्वास्थ्य वार्ता में छात्राओं को दी जानकारी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsHealth Talk on Physical Hygiene and Mental Health at Dhanbad Public School

धनबाद पब्लिक स्कूल की स्वास्थ्य वार्ता में छात्राओं को दी जानकारी

धनबाद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को शारीरिक स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य वार्ता आयोजित की गई। आठवी और नौवीं की छात्राओं ने भाग लिया। डॉ संस्कृति ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 6 June 2025 05:47 AM
share Share
Follow Us on
धनबाद पब्लिक स्कूल की स्वास्थ्य वार्ता में छात्राओं को दी जानकारी

धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को शारीरिक स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य वार्ता हुई। आठवी एवं नौवीं की छात्राओं ने इसमें भाग लिया। इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं को उनके शारीरिक, व्यक्तिगत और भावनात्मक विकास के लिए आवश्यक ज्ञान से जागरूक और सशक्त बनाना था। डॉ संस्कृति ने व्यक्तिगत सफाई, मानसिक स्वास्थ्य का महत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उनकी बातें सरल, संवेदनशील और उम्र के अनुरूप थीं, जिससे सत्र अत्यंत जानकारीपूर्ण और रोचक बन गया। कई छात्राओं ने व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित अपने सवाल आत्मविश्वास के साथ पूछे। छात्राओं ने कार्यक्रम की सराहना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।