घायल जीजा का रिम्स रांची में निकला चाकू
झरिया प्रतिनिधिझरिया प्रतिनिधि झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला विक्ट्री निवासी राजीव दास (28) को उनके साला के द्वारा पीठ पर चाकू से शनिवार को घायल कर

झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला विक्ट्री निवासी राजीव दास (28) को उनके साला के द्वारा पीठ पर चाकू से शनिवार को घायल कर दिया गया था। घायल राजीव दास का इलाज रांची स्थित रिम्स में चल रहा है। जहां पीठ में लगे चाकू को चिकित्सक ने निकाल दिया है। इस मामले में झरिया पुलिस रविवार को विक्ट्री पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से बातचीत की। हालांकि अभी तक किसी ने झरिया थाना में लिखित शिकायत नहीं दी है। वहीं पुलिस सूत्रों के माने तो झरिया पुलिस की एक टीम रांची रिम्स जाकर घायल की फर्द बयान लेंगी। बताते चले कि बीच बचाव करने पहुंची गर्भवती पत्नी अंजू देवी भी चाकू से घायल हो गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।