Jharkhand Muay Thai Team Depart for National Competition in Haryana राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने झारखंड मुएथाई टीम रवाना, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Muay Thai Team Depart for National Competition in Haryana

राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने झारखंड मुएथाई टीम रवाना

धनबाद हरियाणा में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मुएथाई प्रतियोगिता होगी। झारखंड मुएथाई टीम, अमित कुमार के नेतृत्व में, धनबाद से रवाना हो गई। खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है और टीम में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 9 June 2025 03:47 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने झारखंड मुएथाई टीम रवाना

धनबाद हरियाणा मुएथाई संघ की मेजबानी में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में राष्ट्रीय मुएथाई प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने के लिए झारखंड मुएथाई टीम अमित कुमार के नेतृत्व में धनबाद से पूर्वा एक्सप्रेस से रवाना हो गई। यह जानकारी देते हुए झारखंड मुएथाई संघ के महासचिव अनुपम माहाता ने बताया कि खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है और खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। टीम में शशांक कुमार, आदर्श जय दास, रुद प्रताप सिंह, आयुष पांडेय, वरुण कुमार पांडेय, नमन कुमार, हर्षित मालाकार, अदिति मालाकार, वंश प्रताप सिंह, आयुष्मान कुमार, कुमार राम किशन भूषण, स्वर्ण आदित्य वर्मा, राज नयन गुप्ता, आशीष कुमार पाल, अभिनव कुमार तथा आयुष वत्स हैं।

टीम मैनेजर संजीव कुमार एवं टीम कोच अमित कुमार हैं। खिलाड़ियों को धनबाद स्टेशन से झारखंड मुएथाई संघ के उपाध्यक्ष राजन कुमार, महासचिव अनुपम महाता, संयुक्त सचिव प्रशांत प्रसाद, सौरभ कुमार ने विदाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।