स्कूली छात्रों ने आईआईटी का किया शैक्षणिक भ्रमण
झरिया राज प्लस टू के छात्रों ने शुक्रवार को आईआईटी का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य अनुसंधान और जीवनशैली की जानकारी देना था। कार्यक्रम में मिशन लाइफ अभियान की जानकारी दी गई, जो पर्यावरण की रक्षा के...

धनबाद, मुख्य संवाददाता। झरिया राज प्लस टू के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को आईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण किया। शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित भ्रमण का उद्देश्य अनुसंधान, उपकरण और जीवनशैली की जानकारी देना था। ईआईएसीपी सेंटर के कार्यक्रम पदाधिकारी विश्वजीत दास ने मिशन लाइफ अभियान की जानकारी दी। अभियान लोगों को अपनी रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव कर पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करता है। प्लास्टिक के इस्तेमाल कम करने, बिजली और पानी की बचत करने, कचरे के सही प्रबंधन जैसे विषयों पर सरल और प्रभावी तरीके बताए गए। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति अपने स्तर पर छोटे बदलाव करता है तो उसका बड़ा असर पर्यावरण पर होता है।
मौके पर डॉ अवंतिका चंद्रा समेत अन्य सक्रिय रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।