लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ झरिया के व्यवसायियों ने विभाग को दी चेतावनी
झरिया वरीय संवाददाता।कपड़ा पट्टी में बुधवार को विभिन्न व्यवसायिक संगठन की संयुक्त बैठक उपेन्द्र गुप्ता

झरिया। कपड़ा पट्टी में बुधवार को विभिन्न व्यवसायिक संगठन की संयुक्त बैठक उपेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झरिया विद्युत आपूर्ती प्रमंडल के कार्यकलाप पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों से कई मुद्दों पर सुधार हेतु आग्रह किये गये थे। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाया। झरिया में इन दिनो उपभोक्ता परेशान हैं। न तो समस्यायुक्त आवेदन निष्पादित हो रहा है न ही नए विद्युत संजोग पर कोई कार्य किये जा रहे है।कई उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ऑनलाइन विपत्र नहीं मिल रहा है।
वरीय अधिकारियों से मिलना भी भगवान से मिलने के बराबर है। मेंडेज कर्मियो का भी मनमाना चरम पर है। एलटी तार अक्सर टूटने की समाचार मिलते रहते है। विगत दिनो झरियाबाजार में पांच नए ट्रांसफार्मर लगाने हेतू पोल लगाए गए पर आज तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए। निर्णय हुआ कि अगर उपरोक्त सुझाव पर तीन दिनों में सकारात्मक पहल नहीं किया गया तो हमलोग झरिया की जनता के साथ मिलकर चरण बद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में उपेन्द्र गुप्ता, शिवचरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, अरिंदम बनर्जी, सत्यनारायण भोजगरिया, अमित साहू, अनूप साव, नवीन केशरी, प्रवीण केशरी ,राजेश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, चेतन ठाकर, सुरेन्द्र गुप्ता, दिलीप मंडल, मुहम्मद मुन्ना, मुहम्मद परवेज, वकाश अहमद, मनोहर कनोई, प्रदीप तुलस्यान, संतोष बर्नवाल आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।