Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPreparations for Shri Shri 108 Rudra Mahayagna in Jharia Begin with Invitation to MLA Ragini Singh
यज्ञ कमेटी का प्रतिनिधि मंडल विधायक से मिला
झरिया।नुनुडीह में 25 जून से शुरू होने वाले श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ को लेकर
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 18 June 2025 05:01 PM

झरिया। नुनुडीह में 25 जून से शुरू होने वाले श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यज्ञ कमेटी के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। इसी संदर्भ में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष बीके सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल झरिया के बिहार बिल्डिंग स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचा। यहां पर विधायक रागिनी सिंह को आमंत्रण पत्र भेंट किया तथा यज्ञ में शामिल होने का अनुरोध किया। विधायक ने हर संभव कोशिश करने का आश्वासन दिया। कहा कि यज्ञ में भाग लेने का प्रयास जरुर करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।