Tragic Suicide of Young Football Player Ashwini Kumar in Sindri सिन्दरी: फुटबॉल खिलाड़ी अश्विनी ने बेरोजगारी से तंग आकर की आत्महत्या, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTragic Suicide of Young Football Player Ashwini Kumar in Sindri

सिन्दरी: फुटबॉल खिलाड़ी अश्विनी ने बेरोजगारी से तंग आकर की आत्महत्या

सिंदरी, प्रतिनिधि।सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी के नीचे आरएम फोर कॉलोनी निवासी व फुटबॉल खिलाड़ी अश्विनी कुमार केवट (26) ने अपने घर मे शुक्रवार को पंखे के

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 14 June 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
सिन्दरी: फुटबॉल खिलाड़ी अश्विनी ने बेरोजगारी से तंग आकर की आत्महत्या

सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी के नीचे आरएम फोर कॉलोनी निवासी व फुटबॉल खिलाड़ी अश्विनी कुमार केवट (26) ने अपने ही घर में शुक्रवार को पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि अश्विनी सुबह 10 बजे घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन करने लगे। उसका छोटा भाई उसे अपने आसपास के लड़कों के साथ काफी खोजबीन की। परंतु कुछ पता नहीं चला। लगभग तीन बजे आवास के बगल में बने प्राइवेट कमरे में रखी साइकिल निकालने परिजन गए जहां वह कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला।

मृतक अश्विनी फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था और फुटबॉल खेलने 2019 में मलेशिया भी गया था। वह डिनोबिली स्कूल सिंदरी का छात्र रह चुका था। जानकारों ने बताया कि वह हाल ही में बेंगुलुरू से लौटा था। नौकरी की तलाश में था। अश्विनी पर दिन-रात पैसा कमाने का जुनून सवार था। वह बेरोजगारी से काफी डिप्रेशन में था। अश्विनी के माता, बहन व भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पिता ओम प्रकाश केवट का निधन पहले ही हो चुका है। मां बीसीसीएल में कार्यरत हैं। सूचना पाकर बलियापुर पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।